ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

पलायन पर बयान देकर फंस गए सुशील मोदी, RJD बोली..डिप्टी CM खुद हैं बाहरी

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी पर पलायन पर बयान देकर फंस गए हैं. आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने उनके बयान पर पलवार किया हैं. भाई वीरेंद्र ने कहा कि सुशील मोदी तो

पलायन पर बयान देकर फंस गए सुशील मोदी, RJD बोली..डिप्टी CM खुद हैं बाहरी
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी पर पलायन पर बयान देकर फंस गए हैं. आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने उनके बयान पर पलवार किया हैं. भाई वीरेंद्र ने कहा कि सुशील मोदी तो खुद बिहार के रहने वाले नहीं हैं. वह तो खुद बाहरी हैं. ऐसे में वह बिहार के गरीबों का दर्द कैसे जानेंगे. 

पिछले दरवाजे से जाते हैं सदन

भाई वीरेंद्र ने कहा कि सुशील मोदी चुनाव लड़ने से डरते हैं. अगर वह चुनाव लड़ते और जनता के बीच जाते तो वह गरीबों का हाल जानते. वह पिछले दरवाजे से सदन में जाते हैं और राजनीति करते हैं. ऐसे में उनके कुछ उम्मीद करना ठीक नहीं है. 

लालच में बोल रहे मांझी

भाई वीरेंद्र ने महागठबंधन के साथ रहे जीतन राम मांझी पर पलटवार किया है और कहा कि वह महागठबंधन छोड़कर एनडीए में गए हैं. उनको सीएम नीतीश कुमार ने पद का लालच दिया है. यही कारण है कि वह फालतू की बातें रघुवंश प्रसाद सिंह को लेकर बोल रहे हैं और लालू परिवार पर निशाना साध रहे हैं. वह तो बिहार के सीएम रह चुके हैं. ऐसे में उनकों इस तरह का बयान देना शोभा नहीं देता है. बता दें कि सुशील मोदी ने कहा था कि लोग शौक से पलायन करते हैं. बाहर काम करने पर बिहारियो को आनंद आता है. इस पर ही आरजेडी ने निशाना साधा है. 

टैग्स