ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

ओडिशा रेल हादसे को लेकर बिहार सरकार पर बरसे सुशील मोदी, सीएम नीतीश से पूछे ये सवाल

PATNA: ओडिशा के बालासोर में हुए भयंकर रेल हादसे को लेकर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने बिहार सरकार पर जोरदार हमला बोला है। सुशील मोदी ने कहा है कि भ

ओडिशा रेल हादसे को लेकर बिहार सरकार पर बरसे सुशील मोदी, सीएम नीतीश से पूछे ये सवाल
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: ओडिशा के बालासोर में हुए भयंकर रेल हादसे को लेकर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने बिहार सरकार पर जोरदार हमला बोला है। सुशील मोदी ने कहा है कि भीषण रेल हादसे के बाद बिहार सरकार ने न तो हेल्प डेस्क बनाया और ना ही अपने किसी मंत्री को ही बालासोर भेजा। उन्होंने कहा कि राज्य के 21 यात्री अब भी लापता हैं लेकिन परिजनों को सरकार से कोई मदद नहीं मिली। सुशील मोदी ने कहा है कि रेल मंत्री से इस्तीफा मांगने वाले लोगों ने पीड़ितों के लिए कुछ भी नहीं किया।


सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बालासोर रेल दुर्घटना के बाद से लापता बिहार के 21 लोगों की खोज करने में राज्य सरकार कोई मदद नहीं कर रही है। ओडिशा रेल दुर्घटना पर बिहार में राजनीतिक बयानबाजी तो खूब हुई लेकिन बालासोर में बिहार सरकार ने न कोई हेल्प डेस्क बनाया, न अपनों की तलाश में वहां पहुंचने वाले बिहार के लोगों के लिए कहीं ठहरने और भोजन करने की व्यवस्था ही की।


उन्होंने कहा कि दुर्घटना में मौत के शिकार हुए या अब तक लापता लोगों के परिजनों की सहायता तभी अच्छी तरह से होती, जब इसकी मानीटरिंग के लिए सरकार ने किसी वरिष्ठ मंत्री को वहां कैम्प कराया होता। लापता लोगों के गरीब परिजन अपने सीमित साधन से बालासोर गए, दर-दर भटके और पैसा खत्म होने पर मायूस होकर वापस लौट आए।


सुशील मोदी ने कहा कि किसी शव की पहचान के लिए डीएनए और ब्लड टेस्ट की जरूरत पड़ती है। इसके लिए भी वहां बिहार सरकार ने कोई व्यवस्था नहीं की। राजनीतिक विरोध को परे रख कर जब ममता बनर्जी बालासोर पहुंचीं और बंगाल सरकार की तरफ से राहत कार्यों में 40 बसें लगायी गई, तब सीएम नीतीश कुमार बालासोर क्यों नहीं गए? उन्होंने कहा कि जो लोग रेल मंत्री का इस्तीफा मांग रहे थे, उन्होंने पीड़ित परिवारों की क्या मदद की?