ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

नोटिस जारी होने के बाद पहली बार बोले सुधाकर सिंह.. नीतीश के बारे में मैंने कुछ गलत नहीं कहा

PATNA: सरकार में रहते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने पार्टी की तरफ से नोटिस जारी होने के बाद पहली बार अपन

नोटिस जारी होने के बाद पहली बार बोले सुधाकर सिंह.. नीतीश के बारे में मैंने कुछ गलत नहीं कहा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: सरकार में रहते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने    पार्टी की तरफ से नोटिस जारी होने के बाद पहली बार अपना पक्ष रखा है। सुधाकर सिंह ने कहा है कि उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में कुछ भी गलत नहीं कहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जो कुछ भी कहा था उसमें किसी भी अससंदीय भाषा का इस्तेमाल नहीं किया है। उन्होंने कहा कि उनके शब्द जरूर कड़े हो सकते हैं लेकिन उनकी भाषा असंसदीय नहीं है। ऐसे में तय समय सीमा के भीतर वे नोटिस का जवाब दे देंगे।


सुधाकर सिंह ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों, सिद्दांतों और संविधान से बंधे हुए हैं। पार्टी ने जो नोटिस भेजा है उसका समय सीमा के भीतर अपना पक्ष प्रस्तुत कर देंगे।  उन्होंने कहा कि यह पार्टी का अंदरूनी मामला है, इसलिए सार्वजनिक तौर पर वे कुछ बोल नहीं सकते हैं। नोटिस में क्या लिखा हुआ है और उसका क्या जवाब दिया जाए, इसे सार्वजनिक नहीं कर सकते हैं। सुधाकर ने कहा कि पार्टी जैसा निर्णय लेगी, उस हिसाब से पार्टी के साथ काम करते रहेंगे।


उन्होंने कहा कि अपने बयान में जितने भी शब्दों का इस्तेमाल किया है, वह शब्द संसदीय हैं। हमें यह विधानसभा में सीखाया जाता है कि कौन से शब्द संसदीय हैं और कौन शब्द असंसदीय हैं। इसलिए उन्हें यह बात अच्छी तरह से पता है कि कुछ भी बोलने के दौरान असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भी ऐसे शब्द का इस्तेमाल नहीं किया जो असंसदीय है। सुधाकर कहते हैं कि उनके शब्द कड़े जरूर हो सकते हैं लेकिन असंसदीय नहीं हैं।

टैग्स