ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

नीतीश से जेडीयू के विधायक ने पूछा सवाल: भूमिहारों को गाली देने वालों को पार्टी में इनाम मिलता है क्या?

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अगले साले होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आज पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुलाई थी. लेकिन पार्टी क

नीतीश से जेडीयू के विधायक ने पूछा सवाल: भूमिहारों को गाली देने वालों को पार्टी में इनाम मिलता है क्या?
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अगले साले होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आज पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुलाई थी. लेकिन पार्टी के अंदर बखेड़ा थम नहीं रहा है. जेडीयू के विधायक ने नीतीश कुमार से सवाल पूछा है-क्या इस पार्टी में भूमिहारों को गाली देने वालों को सम्मान मिलता है?


विधायक डॉ संजीव का सवाल

प्रदेश जेडीयू कार्यालय में हुई इस बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए परबत्ता से जेडीयू विधायक डॉ संजीव कुमार ने कहा कि उन्होंने अपने नेतृत्व के सामने सवाल उठाया है. क्या यहां भूमिहारों के खिलाफ बयान देने वालों, उन्हें अपशब्द कहने वालों को इनाम मिलता है?  जेडीयू विधायक संजीव कुमार ने कहा कि पार्टी में सबकुछ ठीक है, बुलंदी पर है. लेकिन एक-एकाध लोग ऐसे हैं, जो जातिसूचक शब्द बोल रहे हैं,  भूमिहारों के खिलाफ बयान दे रहे हैं.


भूमिहारों ने नीतीश के लिए कुर्बानी दी

विधायक डॉ संजीव ने कहा कि जो लोग भूमिहारों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं, उनका मैं खुला विरोध कर रहा हूं. पहले भी कर रहा था औऱ आज भी कर रहा हूं. नीतीश कुमार ने जब से लालू यादव का साथ छोड़ कर अलग पार्टी बनायी थी, तब से बिहार के भूमिहार उनके साथ खड़े हैं. बिहार में एनडीए को मजबूत करने के लिए भूमिहारों ने बहुत कुर्बानी दी है. 2005 में बिहार में जब नीतीश कुमार की सरकार बनी, उसके बाद भी भूमिहारो ने हर कदम पर सरकार का साथ दिया. 


अशोक चौधरी को महासचिव कैसे बनाया

विधायक डॉ संजीव ने कहा कि भूमिहारों को अपशब्द कहने वाले मंत्री अशोक चौधरी को जेडीयू का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने का फैसला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. ये बात मेरी समझ से बाहर है. जेडीयू का लगातार नुकसान पहुंचा रहे अशोक चौधरी जैसे लोगों को पार्टी गिफ्ट क्यों दे रही है. आखिर किस आधार पर उन्हें मंत्री के साथ साथ राष्ट्रीय महासचिव भी बना दिया गया.