ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

नीतीश सरकार पर चिराग ने बोला हमला, कहा- बिहार की आर्थिक हालात बद से बदतर है, जिसके कारण लोग आत्महत्या कर रहे हैं

PATNA: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान ने एक बार फिर नीतीश सरकार पर हमला बोला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से यह पूछा है कि बिहार म

नीतीश सरकार पर चिराग ने बोला हमला, कहा- बिहार की आर्थिक हालात बद से बदतर है, जिसके कारण लोग आत्महत्या कर रहे हैं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान ने एक बार फिर नीतीश सरकार पर हमला बोला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से यह पूछा है कि बिहार में प्रति व्यक्ति आय कैसे बढ़ा पाएंगे? रोजी रोजगार के लिए आज भी बिहार से लोगों का पलायन दूसरे प्रदेशों में हो रहा है।


पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि बिहार के आर्थिक हालात इतने बदतर है कि इस वजह से लोग आत्महत्या तक कर रहे हैं। इससे बड़ी शर्म की बात प्रदेश के लिए कुछ भी नहीं हो सकता। समस्तीपुर की घटना इसका उदाहरण है।


चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री जी को अपनी आर्थिक नीतियों पर एक बार फिर से विचार करने की जरूरत है। वही मंत्री सुमित कुमार सिंह के संबंध में कहा कि सुमित जी मेरी आलोचना करते है लेकिन व्यक्तिगत तौर पर उनको मुझसे और मुझे उनसे कभी किसी भी तरीके से कोई शिकायत मन में नहीं है। 


हां राजनीतिक मतभेद जरूर हो सकता है। इसका मतलब यह नहीं है कि व्यक्तिगत मदभेद पाल लिया जाए। उनके पिता और मेरे पिता साथ काम कर चुके हैं। वही चिराग ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री जी के लिए भी हमेशा यही बात कहा है कि मेरे उनसे व्यक्तिगत कोई मतभेद नहीं है। बता दें कि पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह की तबीयत खराब है उनसे मिलने के लिए चिराग पटना से रवाना हुए। इससे पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत की।  

टैग्स