ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नीतीश सरकार पर BJP का हमला, बोले सुशील मोदी-वेतन तो मिलना मुश्किल..10 लाख नौकरी कैसे देंगे?

PATNA: बिहार में बेरोजगारी दूर करने पर नीतीश कुमार काम कर रहे हैं। बीते दिनों भू-राजस्व विभाग में 4325 राजस्व अधिकारी, पशु चिकित्सा पदाधिकारी के बाद 9469 स्वास्थ्य कर्मियों के

नीतीश सरकार पर BJP का हमला, बोले सुशील मोदी-वेतन तो मिलना मुश्किल..10 लाख नौकरी कैसे देंगे?
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में बेरोजगारी दूर करने पर नीतीश कुमार काम कर रहे हैं। बीते दिनों भू-राजस्व विभाग में 4325 राजस्व अधिकारी, पशु चिकित्सा पदाधिकारी के बाद 9469 स्वास्थ्य कर्मियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। एक तरफ सरकार अपनी उपलब्धि को गिना रही है वहीं विरोधी दल बीजेपी इसे लेकर बीजेपी नीतीश सरकार पर लगातार हमलावर है। बीजेपी सांसद व बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आरोप लगाया कि जो नियुक्ति पत्र बांटा जा रहा है उसकी प्रक्रिया एनडीए सरकार के समय पूरी हो चुकी थी। उस समय के नियुक्ति पत्रों को बांटकर नीतीश सरकार युवाओं को ठगने का काम कर रही है। 


सुशील मोदी ने नीतीश सरकार से यह पूछा कि कैबिनेट की कई बैठके हुई लेकिन 10 लाख नौकरी देने के वादों पर काम नहीं हुआ। उन्होंने पूछा कि 10 लाख नौकरी का क्या हुआ? बिहार में कितने पद भरे गये और कितने लोगों की नौकरी स्थायी की गयी? अभी बिहार सरकार में स्थिति यह है कि 4 लाख से ज्यादा नियोजित शिक्षकों को दो महीने से वेतन सरकार नहीं दे पा रही है यही नहीं यूनिवर्सिटी के शिक्षकों को भी वेतन और पेंशन का इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में नीतीश सरकार 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी कैसे दे पाएगी? उन्होंने कहा कि नियुक्ति पत्र बांटने की नौटंकी करने से ज्यादा जरूरी है शिक्षकों को वेतन देना, ताकि वे दीवाली और छठ जैसे महापर्व मना सकें।


टैग्स