ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

नीतीश पर शाहनवाज का हमला, बोले- हम बावफा थे इसलिए नज़रों से गिर गए, शायद उन्हें तलाश किसी बेवफा की थी

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीजेपी में शामिल होने के बयान पर राजनीति तेज़ हो गई है। बीजेपी बार-बार इस बात को दोहरा रही है कि उनके लिए हमारे दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं। अब बी

नीतीश पर शाहनवाज का हमला, बोले- हम बावफा थे इसलिए नज़रों से गिर गए, शायद उन्हें तलाश किसी बेवफा की थी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीजेपी में शामिल होने के बयान पर राजनीति तेज़ हो गई है। बीजेपी बार-बार इस बात को दोहरा रही है कि उनके लिए हमारे दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं। अब बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने भी साफ़ कर दिया है कि नीतीश कुमार के बीजेपी में शामिल होने की कोई गुंजाइश ही नहीं है। 




नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि हमारे रास्ते अब अलग हो गए। हमने हमेशा उनका साथ दिया। वो जो कहते थे हम सुनते थे। वो खुद बीजेपी को छोड़कर गए। हमने हमेशा वफ़ादारी निभाई है। हुसैन ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि हम बेवफा थे इसलिए हम नज़रों से गिर गए। शायद उन्हें तलाश किसी बेवफा की थी। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जिन्होंने नीतीश कुमार को भद्दी गालियां दी, विधानसभा में अपमानित किया उनके साथ वे चले गए। हमने हमेशा उन्हें इज्ज़त दी इसके बावजूद वे उजाले को छोड़कर लालटेन की रोशनी में गए। अब उनके लिए ये दरवाजा दोबारा नहीं खुल सकता। 




हुसैन ने कहा कि हमनें मिशन 40 की तैयारी शुरू कर दी है। हमें 40 के 40 लोकसभा जितनी है। वहीं, जब उनसे आरसीपी सिंह के कैंपेन पर जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम सब कैंपेनिंग में लगे हैं। हमारा अभी उसी पर काम चल रहा है। आरसीपी सिंह के बीजेपी में एंट्री पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कोई भी बीजेपी को मिस कॉल मारता है तो बीजेपी उसे गले लगा लेती है। बीजेपी के दरवाजे हमेशा खुले हैं। हम न किसी से जाति पूछते हैं न किसी का नाम पूछते हैं। 

टैग्स