ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

तो क्या बीजेपी से ऑफर मिलने का इंतजार कर रहे हैं नीतीश, मोदी कैबिनेट में जेडीयू के शामिल होने की बात से किया इनकार

PATNA : दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के बाद जेडीयू के नेताओं ने कल इस बात की संभावना जताई थी कि उनकी पार्टी मोदी कैबिनेट में शामिल हो सकती है। जेडीयू नेता केसी त्यागी और

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के बाद जेडीयू के नेताओं ने कल इस बात की संभावना जताई थी कि उनकी पार्टी मोदी कैबिनेट में शामिल हो सकती है। जेडीयू नेता केसी त्यागी और पवन वर्मा ने कहा था कि अगर बीजेपी की तरफ से संख्या आधारित ऑफर मिलता है तो उनकी पार्टी केंद्रीय मंत्रिमंडल का हिस्सा बन सकती है। लेकिन दिल्ली से पटना पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से इन बातों को खारिज कर दिया है। 



केंद्रीय मंत्रिमंडल में जेडीयू के शामिल होने को लेकर सीएम नीतीश से जब सवाल किया गया तो उन्होंने ऐसी किसी बात से इनकार कर दिया। हालांकि नीतीश कुमार इन सवालों से बचते दिखे लेकिन सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर राजकीय समारोह के बाद अपनी गाड़ी में बैठते हुए नीतीश ने इतना जरूर कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है।

नीतीश कुमार के इस रुख से ऐसा लगता है कि वह केंद्रीय मंत्रिमंडल में जेडीयू के शामिल होने को लेकर फिलहाल अपनी तरफ से पत्ते नहीं खोलना चाहते। संभव है कि नीतीश बीजेपी की तरफ से आने वाले ऑफर का इंतजार कर रहे हों। नीतीश कुमार ने भले ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर अटकलों को खारिज किया हो लेकिन इस बात को गले उतारना मुश्किल है कि केसी त्यागी और पवन वर्मा सरीखे नेताओं ने नीतीश कुमार के सहमति के बिना मोदी सरकार में शामिल होने को लेकर मीडिया के सामने राय रखी।


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता