ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

नीतीश ने कर दिया इशारा, ललन और आरसीपी को अपनी गाड़ी में लेकर निकले, 4 बजे से बैठक

DELHI : जनता दल यूनाइटेड में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर नीतीश कुमार ने बड़ा संकेत दे दिया है. नीतीश कुमार कामराज लेन स्थित अपने आवास से जदयू कार्यालय के लिए रवाना हुए हैं. बड़ी बात यह है कि नीतीश कुम

नीतीश ने कर दिया इशारा, ललन और आरसीपी को अपनी गाड़ी में लेकर निकले, 4 बजे से बैठक
First Bihar
2 मिनट

DELHI : जनता दल यूनाइटेड में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर नीतीश कुमार ने बड़ा संकेत दे दिया है. नीतीश कुमार कामराज लेन स्थित अपने आवास से जदयू कार्यालय के लिए रवाना हुए हैं. बड़ी बात यह है कि नीतीश कुमार के साथ उनकी गाड़ी में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के साथ-साथ लोकसभा सांसद ललन सिंह भी मौजूद हैं.


4 बजे से जेडीयू कार्यालय में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू होगी. ललन सिंह और आरसीपी सिंह को अपने साथ गाड़ी में लेकर निकले नीतीश कुमार ने यह संकेत दे दिया है कि जेडीयू का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा. 


अब तक फर्स्ट बिहार आपको बताते रहा है कि ललन सिंह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने जा रहे हैं. हालांकि आधिकारिक तौर पर अब तक किसी ने यह जानकारी नहीं दी है. सूत्रों के हवाले से आ रही जानकारी के मुताबिक ललन सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अध्यक्ष चुन लिया जाएगा. 



नीतीश कुमार के राजनीतिक अंदाज को समझने वाले लोगों को मालूम है कि अक्सर बड़े मौके पर नीतीश की गाड़ी में जो लोग मौजूद होते हैं. फैसला होने से जुड़ा हुआ होता है. साल 2014 में लोकसभा चुनाव के बाद नीतीश ने जब इस्तीफा दिया था. तो जीतन राम मांझी को अपनी गाड़ी में लेकर वह राज भवन पहुंचे थे और फिर मांझी बिहार के अगले मुख्यमंत्री बने थे.