ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीख

नीतीश कुमार ने कांग्रेस को फिर गच्चा दे दिया: सुशील मोदी का आरोप, कहा-ओवैसी को जवाब देने के लिए पूर्णिया में महागठबंधन की रैली

PATNA: भाजपा नेता सुशील मोदी ने 25 फरवरी को पूर्णिया में होने वाली महागठबंधन की रैली को लेकर हमला बोला है. मोदी ने कहा है कि इस रैली से भाजपा का कुछ नहीं बिगड़ेगा. हां, नीतीश

नीतीश कुमार ने कांग्रेस को फिर गच्चा दे दिया: सुशील मोदी का आरोप, कहा-ओवैसी को जवाब देने के लिए पूर्णिया में महागठबंधन की रैली
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: भाजपा नेता सुशील मोदी ने 25 फरवरी को पूर्णिया में होने वाली महागठबंधन की रैली को लेकर हमला बोला है. मोदी ने कहा है कि इस रैली से भाजपा का कुछ नहीं बिगड़ेगा. हां, नीतीश कुमार ने रैली के बहाने कांग्रेस को फिर गच्चा दे दिया है. वैसे भी महागठबंधन की पूर्णिया रैली को ओवैसी को जवाब देने के लिए बुलायी गयी है।


पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि कांग्रेस का महाधिवेशन 24-25 फरवरी को रायपुर में होगा. जाहिर है कांग्रेस के सारे नेता अपने महाधिवेशन में मौजूद रहेंगे. लेकिन नीतीश कुमार ने उसी दौरान बिहार में 25 फरवरी को पूर्णिया में रैली रख दी ताकि कांग्रेस का कोई वरिष्ठ नेता शामिल नहीं हो सके।


दरअसल, नीतीश कुमार कांग्रेस से बदला ले रहे हैं.  कांग्रेस ने नीतीश कुमार को कोई भाव नहीं दिया है. यहां तक कि जब सोनिया गांधी से नीतीश -लालू मिलने गए तो उन्हें 5 मिनट में ही निपटा दिया. इससे ही नाराज जद-यू को कोई नेता 'भारत जोड़ों यात्रा में शामिल नहीं हुआ और अब पूर्णिया रैली को रायपुर अधिवेशन के दौरान रख बदला साधा जा रहा है।


मुसलमान वोट के लिए रैली

सुशील मोदी ने कहा कि  महागठ‌बन्धन की पूर्णिया रैली भाजपा नहीं बल्कि ओवैसी को जवाब देने के लिए   बुलाई गई है. पिछले विधान सभा चुनाव में ओवैसी के कारण दर्जनो सीटों पर राजद को पराजय देखनी पड़ी और ओवैसी के 5 विधायक पूर्वांचल में जीत गए थे.  कटिहार, पूर्णिया में जदयू की जीत भाजपा के कारण हुई थी, उसमें नीतीश कुमार की कोई भूमिका नहीं थी।


अब पूर्वांचल यानि पूर्णिया में महागठबन्धन की रैली के जरिये मुस्लिम वोटों को एकजुट रखने की कवायद की जा रही है. मोदी ने कहा कि सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के बावजूद 7 दल मिलकर पूर्णिया रैली मे भीड़ नहीं जुटा पाएंगे जितनी भीड़ अकेले भाजपा ने जुटाई थी. महागठबंधन ये भी प्रचार कर रहा है कि पूर्णिया रैली में लालू प्रसाद डिजिटल तरीके से शामिल होंगे.  लालू जब स्वस्थ थे तब भाजपा को 2014 और 2019 में पराजित नहीं कर पाए तो अब अस्वस्थ लालू भाजपा का क्या बिगाड़ पायेंगे। 

संबंधित खबरें