ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

नीतीश बाघ नहीं जो खा जाएंगे, सुबोध राय बोले... सदन में मुख्यमंत्री का बहिष्कार करेगी RJD

PATNA : विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जमकर लताड़ खाने के बाद भी आरजेडी के एमएलसी सुबोध राय के तेवर नरम नहीं पड़े हैं. विधान परिषद की कार्यवाही खत्म होने के बाद सद

नीतीश बाघ नहीं जो खा जाएंगे, सुबोध राय बोले... सदन में मुख्यमंत्री का बहिष्कार करेगी RJD
First Bihar
2 मिनट

PATNA : विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जमकर लताड़ खाने के बाद भी आरजेडी के एमएलसी सुबोध राय के तेवर नरम नहीं पड़े हैं. विधान परिषद की कार्यवाही खत्म होने के बाद सदन से बाहर निकलते ही सुबोध राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है. सुबोध ने कहा है कि नीतीश कुमार कोई बाघ नहीं हैं, जो खा जाएंगे. आरजेडी एमएलसी ने कहा है कि सदन में सदस्यों के साथ तू-तड़ाक की भाषा का इस्तेमाल करना कि इस नियमावली का हिस्सा है.


विधान परिषद में आज एक बार फिर नीतीश कुमार ने आरजेडी एमएलसी सुबोध राय को जमकर फटकार लगाई थी. सुबोध राय भी नीतीश कुमार को सदन में उसी अंदाज में जवाब देते नजर आए थे मामला इतना बढ़ गया कि बाद में मुख्यमंत्री ने भी अपना तेवर नरम कर लिया. इसके बाद अब आरजेडी ने मुख्यमंत्री को लेकर सदन के अंदर नई रणनीति बनाई है. सुबोध राय ने कहा है कि मुख्यमंत्री का विधान परिषद में बहिष्कार किया जाएगा. आरजेडी के जब तक मुख्यमंत्री सदन में रहेंगे, तब तक कार्यवाही का बहिष्कार करेंगे.


सुबोध राय ने आगे कहा कि सीएम नीतीश को बहुत जल्द गुस्सा आ जा रहा है. वह तुरंत तू तड़क पर उतर जा रहे हैं. विधानमंडल के किस कार्य संचालन  नियमावली में यह लिखा गया है कि किसी भी सदस्य के साथ तू तरदाक किया जाये. सत्य से अवगत कराने पर मुख्यमंत्री को गुस्सा आता है. उनके मंत्री निकम्मे हो गए है. सीएम का उम्र हो गया है, उन्हें संन्यास ले लेना चाहिए.


सुबोध ने कहा कि नीतीश कुमार मुकेश सहनी और उनके भाई के साथ-साथ बीजेपी का भी फ्रस्टेशन हमारे ऊपर निकाल रहे हैं. सीएम दबाव में हैं. नीतीश कुमार कोई बाघ नहीं हैं, जो निगल जायेंगे. आरजेडी उनसे सवा करती रहेगी. चाहें वह कितना भी गुस्सा कर लें. 

टैग्स