ब्रेकिंग
छात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

नीतीश कुमार की बातों को लेकर आपस में भिड़े BJP और RJD के विधायक, बोले ... विधानसभा में करवाइए कंडोम का प्रचार

PATNA : बिहार विधानसभा में आज एक अनोखा कारनामा देखने को सामने आया। भाजपा और राजद के विधायक सदन के बाहर विधानसभा पार्टिकों में आपस में भिड़ गए। दोनों विधायक मंडल कमीशन की बातों

नीतीश कुमार की बातों को लेकर आपस में भिड़े BJP और RJD के विधायक, बोले ... विधानसभा में करवाइए कंडोम का प्रचार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा में आज एक अनोखा कारनामा देखने को सामने आया। भाजपा और राजद के विधायक सदन के बाहर विधानसभा पार्टिकों में आपस में भिड़ गए। दोनों विधायक मंडल कमीशन की बातों को लेकर आमने-सामने हो गए। इसके बाद विधानसभा के बाहर ही जमकर तू - तू - मैं-  मैं भी हुई। यही नहीं रुकी बल्कि भाजपा विधायक ने  यह तक कह डाला कि - विधानसभा में कंडोम का प्रचार करवाइए।


दरअसल, राजद विधायक विजय मंडल और बीजेपी विधायक कुंदन कुमार दोनों अपनी गाड़ी से विधानसभा से बाहर निकल रहे थे। उसी दौरान मिडिया में बात करने के दौरन बातें मंडल कमीशन और नीतीश कुमार को लेकर शुरू हुई। जिसके बाद राजद विधायक ने भाजपा के विधायक ने कहा कि आपको कितना मालूम है मंडल कमीशन और नीतीश कुमार के बारे में, अभी जाइए और सीखिए। तभी भाजपा विधायक ने कहा कि हमने ही उसका समर्थन किया था, इसलिए  आप चुप हो जाइए और नीतीश कुमार की गलती में भी समर्थन करते रहिए।


बीजेपी विधायक ने कहा कि- हमलोग शुरू से ही आरक्षण के समर्थक हैं। मंडल आयोग का भी हमने समर्थन किया था।जिस पर राजद विधायक ने कहा कि-  मंडल कमिश्नर जब लागू हो रहा था तो किस ने विरोध किया जारा अच्छा से पढ़ लिगिए। इसी के वजह से आडवाणी जी रथ लेकर मंदिर बनाने निकल गए और  यह मंदिर बनाने लगते हैं .कर्पूरी जी की पूजा करते हैं तो उनको कुर्सी से कौन हटाया ? यह लग केवल समानतवादी हैं।


इसके बाद भाजपा के विधायक हथ्ते से उखड़ गए और राजद विधायक को कहा कि- अरे जाइए आपलोग सिर्फ गलती से भरे रहिए। अरे जाइए आप कोंडम का प्रचार कीजिये। पूरा विधानसभा में ही कोंडम का प्रचार करा दिगिए। अभी तक तो सिर्फ मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सेक्स का ही ज्ञान दे रहे हैं अब आप जाकर कहिए की कोंडम का प्रचार करा दें। जिसके जवाब में राजद विधायक ने कहा कि - आप जाइए। उसके बाद विधानसभा में मौजूद सुरक्षा कर्मी ने मामले को शांत करवाया।

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता