ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

नीतीश कुमार के BJP में शामिल होने की बात फिजूल..., बोले तेजस्वी यादव ... अच्छे से चल रही हमलोगों की सरकार, हर चीज़ में हुआ विकास

PATNA : नीतीश कुमार फिर से भाजपा के साथ चले जाएंगे यह चर्चा का विषय ही नहीं है। जो बातें गंभीर नहीं है उसपर बातचीत करने से क्या फायदा होगा। आज या अभी से थोड़े न यह बातें

नीतीश कुमार के BJP में शामिल होने की बात फिजूल...,  बोले तेजस्वी यादव ... अच्छे से चल रही हमलोगों की सरकार, हर चीज़ में हुआ विकास
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : नीतीश  कुमार फिर से भाजपा के साथ चले जाएंगे यह चर्चा का विषय ही नहीं है। जो बातें गंभीर नहीं है उसपर बातचीत करने से क्या फायदा होगा। आज या अभी से थोड़े न यह बातें चल रहा है। बार -बार हमलोग इसको लेकर साफ़ कर चुके हैं। इसके बाबजूद इस तरह का बात कह रहे हैं तो फिर कहने दीजिए  किसी को मना नहीं किया जा सकता है न। यह बातें बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के वापस भाजपा में जाने के सवालों पर कहा है।

दरअसल, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जापान के दौरे को लेकर आज पटना से दिल्ली रवाना हो गए हैं। दिल्ली से कल जापान के लिए रवाना होंगे।  तेजस्वी यादव वहां राज्य के पर्यटन  बढ़ावा देने को लेकर बातचीत करेंगे और बिहार में पर्यटन को लेकर निवेश खोजने को लेकर भी बातचीत होगी। इसी दौरान जब उनसे यह सवाल किया गया कि - नीतीश कुमार के वापस भाजपा में जाने की बातों में कितनी सच्चाई है तो उन्होंने कहा कि - इन सब विवादों को खत्म कीजिए और जिस बात में कोई दम नहीं है जिस पर कोई बात सुनना ही नहीं चाहता उसपर बहस का क्या मतलब। उन्होंने कहा कि- कई बार यह बात कहा जा चुका है की कहीं नहीं जा रहे तो अब इस पर कुछ भी बोलना बेकार है।


वहीं, जब तेजस्वी यादव ने उन्हें सीएम के तरफ से बच्चा बोले जाने को लेकर कहा कि - जितने अच्छे से सरकार चल रही है। जितने ताजगी से सरकार चल रही है। आप देख लीजिए बिहार में नियुक्तियां कितनी हो रही है। हम लोगों ने जितनी भी बातें किए थे उन सभी बातों पर हम लोग उतर रहे हैं।


उधर, पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर तेजस्वी ने कहा कि,  यह तो तय है कि इन राज्यों में भाजपा की हार तय है। उन्हें अब कोई पसंद नहीं करता है।