ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

नीतीश को 'सुप्रीम' राहत के बाद नीरज ने तेजस्वी पर बोला हमला, कहा- लालू जी के संबोधन में सजायाफ्ता जोड़ लें

PATNA: हत्या के मामले में सीएम नीतीश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद पूरा जेडीयू ही आरजेडी पर हमलावर हो गया है। बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री और जेडीयू

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA: हत्या के मामले में सीएम नीतीश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद पूरा जेडीयू ही आरजेडी पर हमलावर हो गया है। बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री और जेडीयू नेता नीरज कुमार ने लालू के लाल तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। कभी नीतीश कुमार पर हत्या के आरोप में तीखे हमले करने वाले तेजस्वी यादव को अपने पिता लालू यादव के संबोधन में नाम के आगे सजायाफ्ता लगाने की नसीहत दी है।  

नीरज कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि यूं तो चरवाहा विद्यालय के शब्दकोश ने आपकी भाषाई उद्दंडता जाहिर कर ही दी है।उम्मीद है, ज्ञानचक्षु खुल गए होंगे।सुप्रीम कोर्ट के फैसले से जब पटना हाईकोर्ट के दोषमुक्ति का आदेश कायम रखा, शर्म न लगे तो लगे हाथ पिताश्री के संबोधन में सजायाफ्ता शब्द का भी समावेश कर ही लें।

बता दें कि इसस पहले भी नीरज कुमार  ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को राजनीतिक ज्ञान बांटने से पहले अक्षर ज्ञान की नसीहत दी थी। राजद के पोस्टर में शाब्दिक त्रुटियों की ओर उनका ध्यान आकृष्ट करते हुए उन्होंने राजद नेता को मनोहर पोथी और ऑल इन वन पुस्तक की प्रति भेजी थी। इसके साथ मंत्री ने उन्हें पत्र भी लिखा और कहा कि 3 जनवरी को राजद द्वारा जारी पोस्टर में कई गलतियां थीं। ऐसे में वे अपने कार्यकर्ता को पहले अक्षर ज्ञान दिलवाएं।


टैग्स