ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

नीतीश को बिहार की चिंता नहीं, बोले जायसवाल..2024 के बाद समाप्त हो जाएगा महागठबंधन

PATNA: बीजेपी के खिलाफ विपक्षी एकता को मजबुत करने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगे हैं। इसे लेकर वे विपक्षी दलों के नेताओं से मिल रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने कांग्रेस नेता राह

नीतीश को बिहार की चिंता नहीं, बोले जायसवाल..2024 के बाद समाप्त हो जाएगा महागठबंधन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बीजेपी के खिलाफ विपक्षी एकता को मजबुत करने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगे हैं। इसे लेकर वे विपक्षी दलों के नेताओं से मिल रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, नवीन पटनायक सहित कई नेताओं से मिलकर विपक्षी एकता को मजबुत करने की बात कर रहे हैं। नीतीश कुमार की इस मुहिम पर बीजेपी लगातार हमलावर है। बीजेपी नेता संजय जायसवाल ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर हमला बोला है। 


पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए संजय जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार जी पर्यटन कर रहे हैं पूरे देश का भ्रमण कर रहे हैं। जहां जाते हैं उनके सपोर्ट में दो शब्द बोलते हैं लेकिन कुछ कर आते तो अच्छा लगता। लोगों से गप्पे मार रहे हैं। बिहार की उन्हें चिंता नहीं है। बिहार में अपराध बढ़ रहा है। कोई काम बिहार में नहीं हो रहा है उसको छोड़कर केवल पर्यटन कर रहे हैं 2024 तक मौका है जितना घूमना है घूम लें।  


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार 10 सीट पर लड़ रहे हैं इसमें से एक दो सीट भी जाए तो भाग्यशाली होंगे। महागठबंधन में सबकी अपनी आकांक्षाएं है। यह ऐसा गठबंधन है कि आज शिक्षक में जो गिनती नीतीश कुमार ने किया है उसके खिलाफ पांच दल है। कांग्रेस अपना अलग रोना रो रही है हम 19 सीट जीतकर दो मंत्री बने है। 


वही माले किधर है पता ही नहीं चलता है वो जनता के सामने दिखाता है कि वो शिक्षक नियमावली के विरोध में है और रात में तेजस्वी के कमरे में बैठकर चमचागिरी करता है। ये पूरा महागठबंधन है ये केवल सत्ता के चुंबक से जुड़ा हुआ है जैसे ही सत्ता हाथ से जाएगी महागठबंधन 2024 में समाप्त हो जाएगा।  

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता