ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

'नीतीश केवल एक गठबंधन के नहीं पूरे राज्य के मुख्यमंत्री.. जारी हो मेडिकल बुलेटिन' मांझी-RCP के बाद गिरिराज ने उठाई मांग

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले कुछ दिनों से सरकारी कार्यक्रमों से दूरी बना ली है। यहां तक की ऐन वक्त पर उनका जनता दरबार भी रद्द कर दिया गया। ऐसी चर्चा है कि मुख्यमंत्री बी

'नीतीश केवल एक गठबंधन के नहीं पूरे राज्य के मुख्यमंत्री.. जारी हो मेडिकल बुलेटिन' मांझी-RCP के बाद गिरिराज ने उठाई मांग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले कुछ दिनों से सरकारी कार्यक्रमों से दूरी बना ली है। यहां तक की ऐन वक्त पर उनका जनता दरबार भी रद्द कर दिया गया। ऐसी चर्चा है कि मुख्यमंत्री बीमार हैं हालांकि उनका मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं होने पर सवाल उठ रहे हैं। एनडीए के नेता मुख्यमंत्री को लेकर लगातार चिंता जता रहे हैं। मांझी और आरसीपी सिंह के बाद अब गिरिराज सिंह ने भी मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है और मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग की है।


गिरिराज सिंह ने मांझी की मांग का समर्थन करते हुए एक्स पर लिखा कि, ‘नीतीश कुमार केवल एक गठबंधन के मुख्यमंत्री नहीं बल्कि पूरे बिहार के मुख्यमंत्री हैं इसलिए जीतन राम मांझी की चिंता जायज़ है और इसकी हमें भी चिंता है ! इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हेल्थ बुलेटिन जारी होना चाहिए!’


इससे पहले मांझी ने एक्स पर लिखा था कि, ‘पिछले 10 दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत खराब है। उनको कुछ हुआ भी है या फिर सिर्फ उनके साथ राजनैतिक साजिश चल रही है? नीतीश कुमार का हेल्थ बुलेटिन जारी होना चाहिए जिससे पता चले कि उनकी स्थिती कैसी है?’


वहीं जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और बीजेपी नेता आरपीसी सिंह ने भी कहा है कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत कैसी है, बिहार की जनता को इसकी जानकारी नहीं है।आरसीपी सिंह ने कहा है कि पिछले कुछ दिनों में मुख्यमंत्री के जो भी सरकारी कार्यक्रम हैं सभी को रद्द कर दिया गया है और आज जनता दरबार भी रद्द कर दिया गया है, जो दिखाता है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। बिहार के मुख्यमंत्री की तबीयत ठीक न हो और उसपर पर्दा रहे यह अच्छी बात नहीं है।