ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

नीतीश के एजेंट हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के खिलाफ रच रहे साज़िश, संजय जायसवाल ने खोल दी पोल

PATNA : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने पीके के एक बयान के ज़रिये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। जायसवाल ने कहा है कि प्रशांत किशोर ने खुद स्वीकार किया है कि उन्ह

नीतीश के एजेंट हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के खिलाफ रच रहे साज़िश, संजय जायसवाल ने खोल दी पोल
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने पीके के एक बयान के ज़रिये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। जायसवाल ने कहा है कि प्रशांत किशोर ने खुद स्वीकार किया है कि उन्होंने जिसे मुख्यमंत्री बनाया है वे उनके लिए फंडिंग कर रहे हैं। ज़ाहिर सी बात है कि इसमें सीएम नीतीश भी शामिल हैं। ये दोनों रोज़ रात में बात करते हैं हैं बीजेपी के वोट को कैसे सेंध लगाया जाए इसकी साज़िश रच रहे हैं।




संजय जायसवाल ने कहा है कि नीतीश कुमार इस बात से परेशान हैं कि राजद और जदयू के विलय के बाद उनके वोट छिटक गये हैं और वह सारे वोट भाजपा को नहीं जाएं इसीलिए उन्होंने प्रशांत किशोर को लगाया है। रोज रात को यह दोनों एक दूसरे से बात करते हैं और सुबह एक दूसरे के खिलाफ बयानवीर बनते हैं।  उन्होंने आगे कहा कि प्रशांत किशोर ने आखिर स्वीकार ही लिया कि महागठबंधन के खिलाफ वोटों के बंटवारे के लिए नीतीश कुमार पैसे दे रहे हैं। उन्होंने खुद ही कहा है कि जिन नेताओं के लिए उन्होंने कभी काम किया था और आज वह मुख्यमंत्री हैं, वह सब इनको पैसे देकर इस कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहे हैं। नीतीश और तेजस्वी के गठबंधन के खिलाफ पूरे बिहार की जनता खड़ी है और इसलिए इनसे नफरत करने वाले वोटों के बंटवारे के लिए ही प्रशांत किशोर को लगाया गया है ।




आपको बता दें, चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बुधवार को कहा था पदयात्रा को सुचारू ढंग से चलाने के लिए जो खर्च हो रहा है वह उन लोगों के पास से आ रहा है जिनके लिए पिछले 10 वर्षों में उन्होंने काम किया है। उन्होंने कहा था कि वे न तो सांसद हैं और ना ही विधायक। बिहार में कोई भी व्यक्ति यह कहने वाला नहीं है कि किसी से एक रुपया भी लिया हूं। पिछले 10 वर्षों में 11 चुनाव कराए हैं जिसमें से 10 में जीत हासिल हुई है। 6 राज्यों में वैसे मुख्यमंत्री हैं जिनको सीएम बनाने में हमने मदद किया है, उनसे कभी किसी से एक पैसा नहीं लिया लेकिन अब जरूरत पड़ी है तो ले रहे हैं। अब उनसे मदद ले रहें हैं और उनसे कह रहे हैं कि बिहार में एक प्रयास कर रहे हैं, उसमें मदद कीजिए।

टैग्स