ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

आज नीतीश के हो जायेंगे कुशवाहा, JDU में RLSP का हो जायेगा विलय

PATNA : बिहार की सियासत के लिए आज बड़ा दिन है. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का जनता दल यूनाइटेड में विलय में आज विलय हो जाएगा. आज दोपहर 2 बजे जेडीयू कार्यालय में विलय का कार्यक्र

आज नीतीश के हो जायेंगे कुशवाहा, JDU में RLSP का हो जायेगा विलय
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA :  बिहार की सियासत के लिए आज बड़ा दिन है. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का जनता दल यूनाइटेड में विलय में आज विलय हो जाएगा. आज दोपहर 2 बजे जेडीयू कार्यालय में विलय का कार्यक्रम रखा गया है.  विलय से पहले उपेन्द्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात्ची की है. 


उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार को अपनी पार्टी के नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई थी. इस बैठक में विलय संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा के बाद अंतिम तौर पर यह फैसला कर लिया गया है कि जनता दल यूनाइटेड में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का विलय हो जाएगा. हालांकि यह केवल औपचारिकता मात्र थी. कुशवाहा पहले ही विलय को लेकर सारी बातचीत कर चुके थे.


जेडीयू में विलय के फैसले पर मुहर लगाने के लिए उपेंद्र कुशवाहा रालोसपा की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई थी. इस बैठक में खास बात ये भी देखने को मिली कि पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा अपनी पत्नी को भी लेकर बैठक में पहुंचे. बता दें कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद बुलाई गई समीक्षा बैठक में भी कुशवाहा अपनी पत्नी के साथ बैठक में पहुंचे थे. उस वक्त भी उनकी पत्नी ने बैठक में मौजूद तमाम नेताओं को संबोधित किया था.


पटना के आशियाना नगर स्थित दिपाली गार्डन में आयोजित बैठक में कुशवाहा ने पार्टी के नेताओं को समझाया कि जनता दल यूनाइटेड में पार्टी का विलय क्यों जरूरी है. हलानी जेडीयू पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का विलय अब केवल औपचारिकता मात्र है. विलय के मुद्दे पर उपेंद्र कुशवाहा की नीतीश कुमार के साथ कई दफे बातचीत हो चुकी है. दोनों नेताओं ने विलय का फार्मूला भी तय कर रखा है लेकिन इस पर से अब भी पर्दा उठना बाकी है.


माना जा रहा है कि जेडीयू में जाने के बाद उपेंद्र कुशवाहा को नीतीश कुमार कोई बड़ी भूमिका दे सकते हैं. संगठन में महत्वपूर्ण पद के साथ-साथ भविष्य में राज्यपाल कोटे से बनने वाले एमएलसी में भी कुशवाहा या उनके किसी करीबी को विधान परिषद भेजा जा सकता है.