ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

नीतीश का विपक्ष के प्रति नरम रुख देखकर BJP नेताओं को आया पसीना, होने लगी कानाफूसी

PATNA : सदन में सीएम नीतीश कुमार का विपक्ष के प्रति नरम रुख देख बीजेपी नेताओं को पसीना आ गया।जब सदन के अंदर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के NRC,CAA और NPR पर सवाल उठाए जाने के

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : सदन में सीएम नीतीश कुमार का विपक्ष के प्रति नरम रुख देख बीजेपी नेताओं को पसीना आ गया।जब सदन के अंदर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के NRC,CAA और NPR पर सवाल उठाए जाने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सदन में जिन मुद्दे पर विरोध है सवाल उठ रहा है उस पर अलग सत्र में चर्चा होगी।


CAA के मुद्दे पर मोदी सरकार को समर्थन देने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पर विशेष चर्चा की जरूरत बताई है। नीतीश कुमार ने कहा है कि CAA पर विशेष चर्चा होनी चाहिए। नीतीश कुमार ने कहा है कि जिस बिंदु पर अलग-अलग राय आए उस पर चर्चा की जानी चाहिए। सीएम ने यह साफ कर दिया है कि एनआरसी लागू करने का कोई सवाल पैदा नहीं होता।


सीएम नीतीश कुमार के इस बयान के बाद सदन से बाहर निकलते ही बीजेपी कोटे के मंत्री एवं विधायको ने चर्चा शुरू कर दिया कि विपक्ष के सवाल पर सीएम इस तरह कैसे सदन में बोल गए । सीएम के  बयान बीजेपी को बैचेन कर दिया है।ऑफ कैमरा बीजेपी कोटे के कई मंत्री यह बोल रहे है कि उनको तो शॉक लग गया नीतीश कुमार इस तरह से बोल भी सकते है।


वहीं इस मसले पर बीजेपी कोटे के मंत्री  विनोद सिंह ने कहा कि जो अमित शाह ने बोला वह कानून है वह लागू होगा ।जहां तक NRCका सवाल है उस पर समय बताएगा कि लागू होगा या नही। लेकिन आज सदन में नीतीश कुमार ने जिस तरह विपक्ष के उठाये गए सवालों का जबाब दिया और उनका समर्थन किया यह देख बीजेपी की बैचेनी बढ़ाना लाजमी दिख रहा है।



टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता