ब्रेकिंग
एक ऐसा तरीका, जिससे PhonePe से Paytm तक की पूरी पेमेंट हिस्ट्री दिखेगी एक ही जगह... जानिए कैसेजेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से तीन नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गांव में पसरा मातमभोजपुर में बिगड़े हालात! गंगा खतरे के निशान से ऊपर, जलस्तर बढ़ने से कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट; तीन स्कूलों में पढ़ाई बंदपापी पिता की शर्मनाक करतूत: नाबालिग बेटी से कई बार जबरन बनाए शारीरिक संबंध, विरोध करने पर करता था मारपीटबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीएक ऐसा तरीका, जिससे PhonePe से Paytm तक की पूरी पेमेंट हिस्ट्री दिखेगी एक ही जगह... जानिए कैसेजेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से तीन नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गांव में पसरा मातमभोजपुर में बिगड़े हालात! गंगा खतरे के निशान से ऊपर, जलस्तर बढ़ने से कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट; तीन स्कूलों में पढ़ाई बंदपापी पिता की शर्मनाक करतूत: नाबालिग बेटी से कई बार जबरन बनाए शारीरिक संबंध, विरोध करने पर करता था मारपीटबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसी

नीतीश के NDA में आने से नाराज उपेंद्र कुशवाहा को मनाने पहुंचे शाह के ख़ास मंत्री, बंद कमरे में हो रही मीटिंग

PATNA : बिहार की सियासी गलियारों में इस समय काफी गहमागहमी वाली हालत बनी हुई है। सीएम नीतीश कुमार किसी भी पल भाजपा के साथ जा सकते हैं। इसको लेकर पूरी पीच तैयार कर ली गई है। सिय

नीतीश के NDA में आने से नाराज उपेंद्र कुशवाहा को मनाने पहुंचे शाह के ख़ास मंत्री, बंद कमरे में हो रही मीटिंग
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार की सियासी गलियारों में इस समय काफी गहमागहमी वाली हालत बनी हुई है। सीएम नीतीश कुमार किसी भी पल भाजपा के साथ जा सकते हैं। इसको लेकर पूरी पीच तैयार कर ली गई है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि कभी भी दोनों की सियासी दोस्ती टूट सकती है। इस बात की जोरों से चर्चा हो रही है कि कभी भी एनडीए में जेडीयू की वापसी का ऐलान हो सकता है। बिहार में तेजी से घट रहे सियासी घटनाक्रमों के बीच नीतीश के एनडीए में आने के निर्णय से नाराज रालोजद नेता उपेंद्र कुशवाहा को मनाने केंद्रीय नेतृत्व के तरफ से नित्यानंद राय को भेजा गया है।


दरअसल,  बिहार में सियासी उठापटक के बीच बीजेपी का बड़ा बयान सामने आया है। बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि दरवाजा परमानेंट बंद नहीं होता है। हमेशा के लिए दरवाजा बंद नहीं होता जरूरत पड़ने पर दरवाजा खुल भी जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का फैसला मंजूर होगा।  उसके बाद जब फर्स्ट बिहार के टीम से इस बात एनडीए के सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा से सवाल किया- क्या नीतीश कुमार आपलोग के साथ आ रहे हैं तो उन्होंने कहा कि- अगर उन्हें आना है तो आए लेकिन शर्त के साथ आए कि वो अब वापस नहीं जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने इशारों ही इशारों में नराजगी जाहिर की थी उसके बाद अब नित्यानंद राय उन्हें मनाने पहुंचे हैं।


वहीं, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि - नीतीश कुमार जी को मैंने पहले ही कहा था कि जहां आप जा रहे हैं वहां हमेशा परेशान रहिएगा। आज यदि वह परेशान है तो कोई अनजाने में उन्हें परेशानी नहीं मिली है बल्कि जानबूझकर उन्होंने खुद को परेशानी में डाला है। हम उन्हें लगातार कह रहे थे कि आप जो निर्णय ले रहे हैं वह गलत निर्णय ले रहे हैं अभी वक्त है इस निर्णय को छोड़ दीजिए। लेकिन उसे वक्त उन्होंने हमारा फैसला नहीं माना आज परिणाम सबके सामने है।


इसके अलावा उपेंद्र कुशवाहा नया स्वीकार किया है कि- नीतीश कुमार एनडीए में वापस आ रहे हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार के वापस आने की जो खबरें चल रही है उसमें कहीं ना कहीं सच्चाई दिखती है। लेकिन एक बात तोता है कि नीतीश कुमार जी अब जो कुछ भी करेंगे उससे उनकी पार्टी को तो कोई फायदा नहीं होने वाला है बाकी किसी अन्य को कोई फायदा हो जाए तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं होगी।