ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नीतीश कैबिनेट की बैठक थोड़ी देर में, विधानसभा सत्र की अवधि बढ़ाई जाएगी

PATNA : विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के लिए भले ही विशेष सत्र बुलाई गई हो लेकिन स्पीकर की कुर्सी से इस्तीफा देते देते विजय कुमार सिन्हा ने ऐसा दांव खेला कि नीतीश सरकार क

नीतीश कैबिनेट की बैठक थोड़ी देर में, विधानसभा सत्र की अवधि बढ़ाई जाएगी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के लिए भले ही विशेष सत्र बुलाई गई हो लेकिन स्पीकर की कुर्सी से इस्तीफा देते देते विजय कुमार सिन्हा ने ऐसा दांव खेला कि नीतीश सरकार को आनन-फानन में कैबिनेट की बैठक बुलानी पड़ी है। अब से थोड़ी देर बाद नीतीश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। बैठक में विधानसभा सत्र की अवधि बढ़ाए जाने पर मुहर लग सकती है।


बताया जा रहा है कि कैबिनेट की बैठक में स्पीकर के चुनाव को लेकर और विश्वास मत हासिल करने के लिए सत्र की अवधि 1 दिन बढ़ाई जा सकती है। अगर ऐसा हुआ तो कल यानी 25 अगस्त को भी विधानसभा की बैठक आयोजित होगी, हालांकि पहले यह विशेष सत्र 1 दिन के लिए बुलाया गया था। 24 अगस्त को आज बैठक में सारे एजेंडे पर चर्चा होनी थी लेकिन स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने इस्तीफे का एलान करते हुए सदन को 2 बजे तक स्थगित कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने सदन में विश्वासमत पर चर्चा के लिए 2 घंटे का समय भी निर्धारित कर दिया था।


इसके बाद नीतीश सरकार के सामने यह बड़ी चुनौती थी कि वह विश्वास मत को लेकर सदन में कैसे विस्तार से चर्चा कराए, जिसके बाद आनन-फानन में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है 12:30 बजे कैबिनेट की बैठक में इस एजेंडे पर मुहर लगाई जाएगी।