ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

नीतीश कैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ता में इजाफा

PATNA: मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गई है। कैबिनेट की बैठक में कुल 17 एजेंडों पर मुहर लगी है। मीठापुर महुली एलिवेटेड सड़क के लिए 500 करोड़

नीतीश कैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ता में इजाफा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गई है। कैबिनेट की बैठक में कुल 17 एजेंडों पर मुहर लगी है। मीठापुर महुली एलिवेटेड सड़क के लिए 500 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। राशि खर्च करने पर मुहर लगाई गई है। यह एलिवेटेड रोड दिसंबर तक पूरा होना है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक संपन्न हो गयी। बैठक में कुल 17  एजेंडा पर मुहर लगाई गयी है। बिहार सरकार की पुरानी पेंशन व्यवस्था में जीवन काट रहे पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में इजाफा किया गया है। पंचम वित्त आयोग से प्राप्त कर रहे पेंशनभोगियों को अब 412 फ़ीसदी डीए मिलेगा।


इनके मंहगाई भत्ता में कुल 16 प्रतिशत की वृद्धि की गई है तो  छठे वित्त आयोग से पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशन भोगियों को 221 फीसदी महंगाई भत्ता कर दी गई है। फिलहाल इनका महंगाई भत्ता 212 फीसदी है। इधर, कैबिनेट में जल संसाधन विभाग के एक्सक्यूटिव इंजीनियर प्रेम प्रकाश को पद से बर्खास्त करने पर हरी झंडी दे दी है। इनकी बर्खास्तगी पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। वही कृषि विभाग के कृषि निदेशक रविशंकर प्रसाद सिंह को भी बर्खास्त किया गया है।