ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

नीतीश बोले- खुद जेल जाने पर पत्नी को कुर्सी पर बिठा देना ही उनके लिए महिला सशक्तिकरण था

PATNA : चुनावी सभा कर रहे नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने बिहार में महिलाओं और पिछ़ड़े वर्ग को लोगों को उनका हक दिया. अब कुछ लोग गुमराह करने आ रहे हैं. ऐसे गुमराह करने वालों से लोगो

नीतीश बोले- खुद जेल जाने पर पत्नी को कुर्सी पर बिठा देना ही उनके लिए महिला सशक्तिकरण था
First Bihar
3 मिनट

PATNA : चुनावी सभा कर रहे नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने बिहार में महिलाओं और पिछ़ड़े वर्ग को लोगों को उनका हक दिया. अब कुछ लोग गुमराह करने आ रहे हैं. ऐसे गुमराह करने वालों से लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. खुद जेल जाने पर पत्नी को गद्दी पर बिठा देना ही उनके लिए महिला सशक्तिकरण था.


खगडिया में बोले नीतीश
नीतीश कुमार ने आज खगड़िया और परबत्ता में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज लोग तरह तरह की बात बोल रहे हैं लेकिन इसी बिहार में क्या हाल था महिलाओं का. नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद का नाम लिये बगैर उन पर निशाना साधा. कहा कि खुद अंदर गए तो पत्नी को गद्दी पर बिठा दिया. उन लोगों ने महिलाओं के लिए सिर्फ इतना ही काम किया. इसके अलावा कोई किया किया तो बतायें.


नीतीश ने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने का काम तब हुआ जब वे बिहार की सत्ता में आये. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पंचायतों एवं शहरी निकायों में महिलाओं को आरक्षण दिया. उन्होंने कहा कि अब पंचायतों एवं शहरी निकायों में महिलाओं एवं पिछड़े वर्गों का प्रतिनिधित्व काफी बढ़ गया है, उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिला है और उनकी इज्जत बढ़ी है.


नीतीश ने कहा कि उनकी सरकार ने स्थानीय निकायों में अति पिछड़ों और दलितों को आरक्षण दिया. उन्होंने न्याय के साथ विकास सुनिश्चित किया और अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़े, अतिपिछड़े, महादलितों सभी को आगे बढ़ाने का काम किया. इन लोगों को पहले कोई पूछता नहीं था.


नीतीश का पिछड़ा और महिला कार्ड
नीतीश अब महिला वोट बैंक से समर्थन की आस लगा रहे हैं. दरअसल इस विधानसभा चुनाव में उन्हें राजद के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में जदयू अपने पारंपरिक वोट बैंक अति पिछड़ा वर्ग के साथ-साथ महिला मतदाताओं से भी आस लगाए हुए है.


नीतीश ने कहा कि वे गुमराह करने वाले लोगों की बातों से सावधान रहें.  मुख्यमंत्री ने कहा कि कौन क्या बोलता है, कौन क्या गड़बड़ करता है, यह सभी को मालूम है. जो लोग बड़ी बड़ी बातें कर रहे हैं उन्हें न तो काम करने का अनुभव है और ना ही वे काम करना चाहते हैं. इसलिए इधर उधर की बात कर लोगों को बरगलाना चाहते हैं.