ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

विधानसभा अध्यक्ष ने नेत्रदान करने का लिया संकल्प, बोले नंदकिशोर..समाज ने जो दिया उसे चुकाने की कोशिश

PATNA: अंगदान महादान है...बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का यही कहना है। उन्होंने अपनी मृत्यु के बाद अपनी आंखें दान करने का संकल्प लिया है। उनका कहना है हर किसी को यह सं

विधानसभा अध्यक्ष ने नेत्रदान करने का लिया संकल्प, बोले नंदकिशोर..समाज ने जो दिया उसे चुकाने की कोशिश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: अंगदान महादान है...बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का यही कहना है। उन्होंने अपनी मृत्यु के बाद अपनी आंखें दान करने का संकल्प लिया है। उनका कहना है हर किसी को यह संकल्प लेना चाहिए। उनके जाने के बाद  उनका अंग किसी के काम आए इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है। उन्होंने यह संकल्प पूरी परिवार की सहमति से लिया है। बता दें कि नंदकिशोर यादव पटना साहिब से विधायक हैं।


उनका कहना है कि कॉलेज के समय से ही वे ब्लड डोनेट करते आ रहे हैं। अब उन्होंने नेत्रदान करने का फैसला लिया है। राष्ट्रीय अंगदान दिवस पर दधीचि देहदान समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव के स्वैच्छिक नेत्रदान की घोषणा की। बिहार विधानसभा के वाचनालय में आयोजित कार्यक्रम में दधीचि देहदान समिति की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। 


मंच को संबोधित करते हुए नंदकिशोर यादव ने कहा कि समाज ने जो कुछ दिया है उसे चुकाने की कोशिश कर रहे हैं। मृत्यु के बाद नेत्रदान करने का संकल्प लिया है। उन्होंने अन्य लोगों से भी अंगदान करने की अपील की। कहा कि किसी की मौत के बाद यदि किसी व्यक्ति को जिन्दगी मिलती है तो इससे अच्छी बात और क्या हो सकता है। अंगदान से पीड़ित मानवता को मदद मिलती है।


बता दें कि दधिचि देहदान समिति और मां वैष्णो देवी सेवा समिति के संरक्षक रहे सुशील कुमार मोदी ने बिहार में अंगदान व देहदान को बढ़ावा देने के लिए अथक प्रयास किये थे लेकिन कैंसर के कारण मेडिकल छात्रों की पढ़ाई या मरीजों के लिए उनके अंग नहीं लिए जा सके। बिहार के डिप्टी सीएम बनने के बाद सुशील मोदी की सक्रियता से नेत्रदान और देहदान बढ़ा था। इसी दौरान उन्होंने अपने शरीह को भी दान करने का संकल्प लिया था। 


टैग्स