ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

नीट पेपर लीक : EOU की नोटिस के बाद भी नहीं पहुंचे आरोपी ; SC में दाखिल होगा एफिडेविट

PATNA : नीट पेपर लीक मामले में नोटिस के बाद भी 9 आरोपी पूछताछ के लिए EOU ऑफिस नहीं पहुंचे। ईओयू ने सॉल्वर गिरोह के पास मिले रोलकोड के आधार पर नौ परीक्षा

नीट पेपर लीक : EOU की नोटिस के बाद भी नहीं पहुंचे आरोपी ; SC में दाखिल होगा एफिडेविट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : नीट पेपर लीक मामले में नोटिस के बाद भी 9 आरोपी पूछताछ के लिए EOU ऑफिस नहीं पहुंचे। 


ईओयू ने सॉल्वर गिरोह के पास मिले रोलकोड के आधार पर नौ परीक्षार्थियों को नोटिस जारी कर  पूछताछ के लिए बुलाया था। परीक्षार्थियों के साथ उनके अभिभावकों को भी बुलाया गया था, मगर देर शाम तक कोई भी व्यक्ति नहीं पहुंचा।


पुलिस सूत्रों के अनुसार, ईओयू की दो सदस्यीय टीम मंगलवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। इसमें डीएसपी और इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारी शामिल हैं।


ईओयू के पदाधिकारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के कार्यालय भी जा सकते हैं। जो नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र की प्रति हासिल करने का प्रयास करेंगे। हालांकि, इसको लेकर  ईओयू के अधिकारी कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं।


बता दें कि पेपर लीक मामले में कार्रवाई के दौरान पुलिस को पटना में प्रश्नपत्र के जले हुए अवशेष मिले थे। जिसे सॉल्वर गैंग ने पुलिस से बचने के लिए जला दिया था। पूछताछ में गिरफ्तार किए गए नीट के परीक्षार्थियों ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि जो सवाल रटवाए गए थे, वे सभी परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों से मेल खा रहे थे। ऐसे में इसकी सच्चाई को जानने  के लिए ईओयू की टीम के तीन रिमाइंडर के बाद भी एनटीए ने नीट प्रश्न-पत्र की प्रति नहीं भेजी है।