ब्रेकिंग
बेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठित

नई सरकार का पहला नियुक्ति पत्र वितरण समारोह, CM नीतीश के साथ मौजूद रहेंगे सम्राट और सिन्हा

PATNA : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद एक बार फिर से नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। जिस तरह से पिछले कुछ दिनों से क्रेडिट पॉलिटिक्स की बात की जा रही है ऐसे

नई सरकार का पहला नियुक्ति पत्र वितरण समारोह, CM नीतीश के साथ मौजूद रहेंगे सम्राट और सिन्हा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद एक बार फिर से नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। जिस तरह से पिछले कुछ दिनों से क्रेडिट पॉलिटिक्स की बात की जा रही है ऐसे में यह कार्यक्रम अपने आप में एक खास मायने रखता है। क्योंकि, इससे पहले जिस दल के तरफ  नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे अब उसी पार्टी के नेता साथ में एक मंच से इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।


दरअसल, आज दोपहर विधानसभा सत्र के उपरांत नियुक्ति पत्र वितरण समारोह कार्यक्रम तय किया गया है। यह सामारोह मुख्यमंत्री संवाद में रखा गया है। इसमें जदयू कोटे के मंत्री उपस्थित रहेंगे। लेकिन, इसमें खबर यह है कि महज दो सप्ताह पहले गठित हुई नई सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। ये दोनों बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे और इसकी सूचना सरकार के तरफ से जारी कर दी गई है। 


बिहार सरकार के सूचना जनसंपर्क विभाग के तरफ से जारी सूचना के मुताबिक यह कहा गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  के कर-कमलों द्वारा बिहार सचिवालय सेवा अंतर्गत 1333 सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों तथा विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग अंतर्गत 228 सहायक प्राध्यापकों एवं 572 व्याख्याताओं सहित कुल 2133 अभ्यर्थियों का नियुक्ति -पत्र वितरण कार्यक्रम  तय किया गया है। यह कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे संवाद में रखा गया है।