ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

'नौकरी नहीं घड़ीघंट दिए हैं तेजस्वी...', बोले गिरिराज सिंह... झूठ के सरदार ने अपने विभाग में क्यों नहीं दिया एक भी जॉब

PATNA : बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव लोकसभा चुनाव को लेकर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। तेजस्वी जहां भी चुनावी जनसभा कर रहे हैं वहां वो अपने 17 महीने के कार्यकाल की चर्च

'नौकरी नहीं घड़ीघंट दिए हैं तेजस्वी...', बोले गिरिराज सिंह... झूठ के सरदार ने अपने विभाग में क्यों नहीं दिया एक भी जॉब
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव लोकसभा चुनाव को लेकर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। तेजस्वी जहां भी चुनावी जनसभा कर रहे हैं वहां वो अपने 17 महीने के कार्यकाल की चर्चा कर रहे हैं और लोगों के बीच जाकर यह कह रहे हैं कि उन्होंने सरकारी नौकरी दी है। इसके बाद अब इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि, नौकरी नहीं घड़ीघंट दिया है। लोगों को बेबकूफ बनाया है। तेजस्वी झूठा का सरदार है। 


गिरिराज सिंह ने कहा कि,तेजस्वी यादव को झूठ का है। तेजस्वी यादव ने एक नौकरी नहीं दिया वो झूठ बोल रहा है और वह झूठा का सरदार है। वो पांच-पांच विभाग लेकर बैठा था। वो बताएं कि उसने अपने विभाग में कितने लोगों को नौकरी दिया है। यह झूठ का शो कर सकता है जॉब शो तो कभी नहीं कर सकता है। यह सिर्फ जंगलराज का शो कर सकता है। 


गिरिराज सिंह ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद पूरा गांधी परिवार यहां से भाग जाएगा। क्योंकि, उनके पास वोट नहीं है। जनता का सपोर्ट नहीं है इसबार वोटर कांग्रेस को सपोर्ट नहीं करेगा। वैसे भी भारत से कांग्रेस के लोगों को कोई प्रेम नहीं है। इंडिया चुनाव हार गई है। इस बार एक भी कुर्मी और पिछड़ा का वोट उनको नहीं मिला है। सभी लोगों ने एक साथ मिलकर हमारे लोगों को अपना वोट दिया है। 


उधर, प्रियंका गांधी कुछ बयान पर जिसमें उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री पांच पांच बार कपड़े बदलते हैं और उनका कपड़ा उजाला ही रहता है। आखिर वो ऐसा काम क्या करते हैं इस पर गिरिराज सिंह ने कहा कि वह रानी के वेट पेट से पैदा हुई लड़की है। हम महिलाओं पर कटाक्ष नहीं करते लेकिन एक वैसा व्यक्ति जो पिछड़े  समाज से आता है वह अच्छा कपड़ा पहना है तो उन्हें अच्छा नहीं लगता है।