ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

नरेंद्र सिंह को सीएम नीतीश ने दी श्रद्धांजलि, मंत्री सुमित सिंह के आवास पहुंचे

PATNA : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के निधन के बाद बिहार के सियासी गलियारे शोक की लहर है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसी बीच दिवंगत पूर्व मंत्री के अंतिम दर्शन के लिए 8 पोलो रोड आवास पह

नरेंद्र सिंह को सीएम नीतीश ने दी श्रद्धांजलि, मंत्री सुमित सिंह के आवास पहुंचे
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के निधन के बाद बिहार के सियासी गलियारे शोक की लहर है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसी बीच दिवंगत पूर्व मंत्री के अंतिम दर्शन के लिए 8 पोलो रोड आवास पहुंचे हैं.


स्वर्गीय नरेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर उनके बेटे मंत्री सुमित सिंह के सरकारी आवास पर लाया गया है. यहीं पर लोग दिवंगत नेता का अंतिम दर्शन कर रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी जनता दरबार कार्यक्रम खत्म करते ही फौरन सुमित सिंह के आवास पहुंचे हैं. उन्होंने अंतिम दर्शन करते हुए स्वर्गीय नरेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की है.


मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि वे एक कुशल राजनेता और समाजसेवी थे. सीएम नीतीश ने ये भी कहा है कि नरेन्द्र सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा. अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा है कि वे एक कुशल राजनेता और समाजसेवी थे. वे 1974 के जे0पी0 आंदोलन के प्रखर सेनानी और हमारे पुराने साथी थे. सामाजिक कार्यों में भी उनकी गहरी अभिरूचि थी. वे अपने क्षेत्र में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे. उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से दुख पहुॅचा है और मैं मर्माहत हूँ.


टैग्स