ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मुश्किलों में फंसे बिहार के डिप्‍टी सीएम : तेजस्वी यादव को CBI का समन, बीते रात ED ने की थी बड़ी बरामदगी

PATNA : बिहार में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मुश्किलों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। इनको जमीन से जुड़ें घोटाले मामले में सीबीआई के तरफ से समन जारी किया गया है। इससे पहले ईडी

मुश्किलों में फंसे बिहार के डिप्‍टी सीएम :   तेजस्वी यादव को CBI का समन, बीते रात ED ने की थी बड़ी बरामदगी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मुश्किलों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। इनको जमीन से जुड़ें घोटाले मामले में सीबीआई के तरफ से समन जारी किया गया है। इससे पहले ईडी की टीम ने बीते कल तेजस्वी प्रसाद यादव के दिल्ली आवास पर रेड की थी। जहां से टीम ने 70 लाख कैश, दो किलो सोना और 1900 डॉलर मिले। बरामद सोने में डेढ़ किलो जेवर और 540 ग्राम सोने का सिक्का है।


इसके बाद अब इनको सीबीआई के तरफ से समन जारी किया गया है। इससे पहले भी 4 फरवरी को सीबीआई ने तेजस्वी यादव को समन भेजा था. लेकिन वो सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए थे। लेकिन वह विधानसभा सत्र चलने का हवाला देकर दिल्ली नहीं पहुंचे थे। हालांकि, इस बीच वो लगातार दिल्ली में रहे। इसके  अलावा आज भी सीबीआई ने उन्हें बुलाया है। 


मालूम हो कि, इससे पहले ED ने शुक्रवार को लालू यादव के करीबियों के दिल्ली, मुंबई, नोएडा और पटना में 15 जगहों पर छापेमारी की थी। इनमें दिल्ली तेजस्वी यादव के घर,लालू की तीन बेटियों हेमा, रागिनी और चंदा का घर भी शामिल था। इनके अलावा, लालू के समधी जितेंद्र यादव के गाजियाबाद स्थित आवास पर भी छापा डाला गया था।


आपको बताते चलें कि, 27 फरवरी को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने RJD सुप्रीमो लालू यादव, पूर्व CM और उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती को समन जारी किया। जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में CBI की चार्जशीट पर कोर्ट ने समन जारी किया था। जिसमें 15 मार्च को कोर्ट में सभी को पेश होने के आदेश दिए गए हैं। इसके बाद अब तेजस्वी यादव को भी समन जारी किया गया है।