ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

मुकेश सहनी ने फाइनल किया मोतिहारी सीट पर कैंडिडेट का नाम, राधामोहन सिंह से होगा मुकाबला

PATNA : महागठबंधन में शामिल मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) लोकसभा सीट से डॉ. राजेश कुशवाहा को अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के राष्

मुकेश सहनी ने फाइनल किया मोतिहारी सीट पर कैंडिडेट का नाम, राधामोहन सिंह से होगा मुकाबला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : महागठबंधन में शामिल मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) लोकसभा सीट से डॉ. राजेश कुशवाहा को अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राजेश को बीजेपी के सीटिंग सांसद राधामोहन सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा गया है। पूर्वी चंपारण में  छठे चरण के तहत  25 मई को मतदान होगा। 


वहीं, राजेश कुशवाह को सिंबल दिए जाने को लेकर वीआईपी प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी के परामर्श के बाद प्रत्याशी की घोषणा की गई है। पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने भी इसकी सहमति दी है। उन्होंने बताया कि महागठबंधन में वीआईपी को तीन सीटें झंझारपुर, गोपालगंज और मोतिहारी सीट मिली है। उन्होंने कहा कि तीनों सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है तथा जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया गया है। 


मालूम हो कि, लोकसभा चुनाव में महागठबंधन ने सहनी को तीन सीटें दी हैं। जिनमें गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी शामिल है. गोपालगंज और झंझारपुर सीट से नामों का ऐलान पहले ही हो चुका है। झंझारपुर से वीआईपी ने सुमन कुमार महासेठ को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से पहले गुलाब यादव को टिकट दिए जाने की चर्चा थी, लेकिन सहनी ने सुमन महासेठ पर ही भरोसा जताया। हालांकि सुमन महासेठ वर्ष 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में वीआईपी की टिकट से ही मधुबनी से चुनाव हार गए थे। वहीं गोपालगंज सीट से प्रेमनाथ चंचल उर्फ चंचल पासवान को टिकट मिला है और इनका मुकाबला एनडीए प्रत्याशी सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन से होगा। इसके बाद अब पूर्वी चंपारण से राजेश कुशवाहा को टिकट दिया गया है। 


बताते चलें कि, सहनी को जो तीन सीटें मिली हैं उसमें से गोपालगंज और मोतिहारी में छठे चरण में मतदान होना है। जबकि झंझारपुर में तीसरे चरण में वोटिंग होगी। मुकेश सहनी ने कहा था कि जो गठबंधन निषाद समाज को आरक्षण देने का ऐलान करेगा, उसके साथ ही वीआईपी का गठबंधन होगा। सहनी की बात बीजेपी से नहीं बनी और उसके बाद मुकेश सहनी ने अपनी शर्त के साथ महागठबंधन का दामन थाम लिया।