ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

मुकेश सहनी के पिता की हत्या की जांच तय समय सीमा में करे SIT, ऋतुराज सिन्हा की मांग

PATNA: भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की निर्मम हत्या की कठोर निंदा करते हुए बिहार सरकार से एसआईटी को तय सीमा के अंदर जांच कर अपरा

मुकेश सहनी के पिता की हत्या की जांच तय समय सीमा में करे SIT, ऋतुराज सिन्हा की मांग
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की निर्मम हत्या की कठोर निंदा करते हुए बिहार सरकार से एसआईटी को तय सीमा के अंदर जांच कर अपराधियों को पकड़ कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वे इस घटना से स्तब्ध हैं और इस तरह के जघन्य अपराध को सुशासन की सरकार में कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने सहनी के शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को हिम्मत देने और आत्मा को शांति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि इस जघन्य अपराध की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए बिहार सरकार ने त्वरित करवाई करते हुए एसआईटी का गठन किया है। मुकेश सहनी बिहार के प्रतिष्ठित नेता है और जिस तरह संघर्ष करके वे अपने समाज के बड़े नेता बने है जाहिर सी बात है उन्हें और उनके परिवार की सुरक्षा की जिम्मेवारी बिहार सरकार होनी चाहिए थी। उन्होंने इस घटना पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि यह हम सबके लिए चिंता का विषय है क्योंकि बिहार में बड़ी तादाद में लोग आजीविका के लिए बाहर के राज्यों और दूसरे देशों में रहते है और उनके परिवार के बुजुर्ग माता-पिता घर में अकेले रहते है। ऐसे में इस तरह के अपराध हम सबके लिए चिंतनीय है उनकी सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार को समुचित कदम उठाने चाहिए।


उन्होंने कहा कि इन दिनों बिहार में थोड़े अपराध बढ़े है लेकिन, इसको लेकर बिहार सरकार लगातार तत्पर है। जो भी अपराध हो रहे है वह संघीय अपराध नहीं हो रहे है। उम्मीद है कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए बिहार सरकार सख्ती के साथ सही दिशा में काम करेगी और ऐसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कानून बनाने की आवश्यकता है ताकि घर में अकेले रह रहे दम्पति चैन की नींद सो सकें।