ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

सांसद प्रिंस राज की मुश्किलें बढ़ीं, स्वाति पटेल ने सामने आकर लगाए बड़े आरोप, बोलीं.. मेरी जान लेने की कोशिश हुई

DELHI : लोक जनशक्ति पार्टी में चल रहे मौजूदा सियासी घमासान के बीच सांसद प्रिंस राज की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. प्रिंस राज के ऊपर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली स्वाति पटेल एक बार

सांसद प्रिंस राज की मुश्किलें बढ़ीं, स्वाति पटेल ने सामने आकर लगाए बड़े आरोप, बोलीं.. मेरी जान लेने की कोशिश हुई
First Bihar
3 मिनट

DELHI : लोक जनशक्ति पार्टी में चल रहे मौजूदा सियासी घमासान के बीच सांसद प्रिंस राज की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. प्रिंस राज के ऊपर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली स्वाति पटेल एक बार फिर से सामने आई है. स्वाति पटेल ने प्रिंस राज के ऊपर लगाए आरोपों को लेकर एक बार फिर कई खुलासे किए हैं. स्वाति पटेल ने कहा है कि प्रिंस राज ने उनके साथ धोखा किया. शादी का भरोसा देकर यौन शोषण किया और उनकी तरफ से शिकायत किए जाने के बावजूद किसी ने कोई एक्शन नहीं लिया.


स्वाति पटेल का नाम मंगलवार को उस वक्त सुर्खियों में आया था जब चिराग पासवान ने अपने चचेरे भाई प्रिंस राज को ब्लैकमेल किए जाने के बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया था. चिराग पासवान ने अपने चाचा पशुपति पारस को लिखे गए एक पुराने पत्र को साझा करते हुए आरोप लगाए थे कि प्रिंस राज के साथ ब्लैकमेलिंग का जो खेल हो रहा था, इस मामले में पशुपति पारस की भूमिका अच्छी नहीं थी.


सांसद प्रिंस राज के ऊपर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली स्वाति पटेल ने कहा है कि बड़े लोगों के दबाव में प्रिंस राज के ऊपर कार्यवाही नहीं की जा रही है. उन्होंने हर जगह न्याय के लिए गुहार लगाई है.


चिराग के पत्र से खुलासा

प्रिंस राज के सेक्स स्कैंडल में फंसने का खुलासा चिराग पासवान के पुराने पत्र से हुआ था. चिराग पासवान ने ये पत्र अपने चाचा पशुपति पारस को लिखा था. होली के दिन यानि 29 मार्च 2021 को लिखे गये इस पत्र में चिराग पासवान पशुपति पारस को ये बता रहे थे कि कैसे पारस परिवार से लेकर पार्टी के काम में सहयोग नहीं कर रहे थे. 6 पन्ने के इस पत्र से प्रिंस राज के सेक्स स्कैंडल में फंसने की चर्चा है.


अपनी ही पार्टी की नेत्री ने लगाया था आरोप

चिराग पासवान ने अपने चाचा पशुपति कुमार पारस को भेजे गये पत्र में लिखा “कुछ दिन पहले स्वाति नाम की महिला जो पहले अपनी पार्टी से जुड़ी हुई थी वह प्रिंस पर यौन शोषण का आऱोप लगाकर ब्लैकमेल कर रही थी. परिवार के बड़े होने के नाते मैंने आपसे इस विषय पर परामर्श किया लेकिन आपने इस गंभीर मामले को अनदेखा कर दिया. आपके अनदेखा करने के बाद मैने प्रिंस को पुलिस के पास जाने की सलाह दी ताकि सच औऱ झूठ सामने आये और जो कोई भी दोषी हो वह दंडित हो.”


चिराग पासवान के इस पत्र से साफ होता है कि सांसद प्रिंस राज सेक्स स्कैंडल में फंसे थे. लोजपा की ही एक नेत्री ने उन पर यौन शोषण का आऱोप लगाया था और बकायदा ब्लैकमेल कर रही थी. इसकी जानकारी पूरे पासवान परिवार को थी.

टैग्स