ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

MP- MLA को मुलाकात का समय नहीं देते सरकारी अफसर ! विधानसभा में उठा असफसरशाही का मुद्दा, सरकार बोली- जांच के बाद होगा एक्शन

PATNA : बिहार में अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों से मिलने के लिए सप्ताह में एक दिन का समय तय किया गया है। लेकिन आए दिन यह शिकायत मिलती रहती है कि सरकारी अफसर जनप्रतिनिधियों से मुलाका

MP- MLA को मुलाकात का समय नहीं देते सरकारी अफसर ! विधानसभा में उठा असफसरशाही का मुद्दा, सरकार बोली- जांच के बाद होगा एक्शन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों से मिलने के लिए सप्ताह में एक दिन का समय तय किया गया है। लेकिन आए दिन यह शिकायत मिलती रहती है कि सरकारी अफसर जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करना नहीं चाहते हैं। अब इसी मामले को लेकर बिहार विधानसभा के अंदर सवाल उठाए गए।


विधायक मिथिलेश कुमार ने सदन में सवाल उठाया की सांसद और विधायक से जिला के पदाधिकारी महीना तक मुलाकात नहीं करते हैं। ऐसे में जन समस्याओं का निवारण उचित ढंग से नहीं हो पाता है। ऐसे में के तरफ से उन्हें एक दिन सुनिश्चित करने की मांग करता हूं। इसका जवाब देते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार की तरफ से पहले ही सभी पदाधिकारी को यह निर्देश दिया गया है कि वह सप्ताह में एक दिन जनप्रतिनिधियों से जरूर मुलाकात करें लेकिन इसके बावजूद अगर ऐसा कोई मामला है तो सरकार इसको अपने स्तर से दिखवा लेगी।


उसके बाद राजद के विधायक समीर महासेठ ने कहा कि - कोई पदाधिकारी एक-एक महीने में भी समय नहीं दे पा रहे हैं तो कब  कब तक इस समस्या को दूर कर लिया जाएगा। उसके बाद संसदीय कार्य विभाग के प्रभारी मंत्री ने कहा कि यदि ऐसी कोई सूचना प्राप्त होगी तो जरूर एक्शन लिया जाएगा। मैं इस बारे में सभी लोगों को भरोसा दिलाता हूं।