ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मोदी के रोड शो से पहले पटना में महागठबंधन के शीर्ष नेताओं का होगा महाजुटान : तैयार होगा नया मास्टर प्लान

PATNA : पीएम मोदी दो दिनों तक बिहार में ही प्रवास करने वाले हैं। ऐसे में पीएम के इस दौरे को लेकर राजनीति तापमान बढ़ गया है। इसकी वजह यह है कि पीएम का यह दौरा राजनीतिक रूप से खा

मोदी के रोड शो से पहले पटना में महागठबंधन के शीर्ष नेताओं का होगा महाजुटान : तैयार होगा नया मास्टर प्लान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : पीएम मोदी दो दिनों तक बिहार में ही प्रवास करने वाले हैं। ऐसे में पीएम के इस दौरे को लेकर राजनीति तापमान बढ़ गया है। इसकी वजह यह है कि पीएम का यह दौरा राजनीतिक रूप से खास तो है ही, इसके साथ ही यह व्यक्तिगत रूप से भी खास है। इसकी वजह यह है कि बिहार आने के बाद पीएम मोदी का मुख्य फोकस महागठबंधन पर रहने वाला है। लिहाजा, अब महागठबंधन ने भी इसकी काट तैयार कर ली है। महागठबंधन की तरफ से सभी पार्टियों के शीर्ष नेताओं का महाजुटान पटना में पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले होने जा रहा है। 


दरअसल, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 11 मई को पटना में इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेताओं के साथ एनडीए को भी घेरेंगे। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव माकपा के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी और भाकपा (माले) के महासचिव दीपशंकर भट्टाचार्य के साथ पटना में मीडिया से बात करेंगे।


मिली जानकारी के अनुसार खड़गे का बिहार में यह दूसरा चुनावी दौड़ा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का 11 से 13 मई तक बिहार में 3 दिनों तक कई चुनावी सभाएं करेंगे। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी का दूसरी बार बिहार में चुनावी कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है। लेकिन पार्टी नेताओं का कहना है कि जल्द ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की भी बिहार में चुनावी जनसभाएं होंगी। 


बताते चलें कि बिहार में महागठबंधन के तहत कांग्रेस मात्र 9 संसदीय क्षेत्रों में चुनाव लड़ रही है। इनमें केवल भागलपुर में ही राहुल गांधी की जनसभा हुई है। जहां दूसरे चरण के अंतर्गत मतदान संपन्न हों चुका है। दूसरे चरण में कांग्रेस के खाते की तीन सीटों पर चुनाव हो जाने के बाद उसकी दावेदारी चौथे चरण में समस्तीपुर लोकसभा सीट पर है। यहां जो कैंडिडेट मैदान में हैं, वे पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।

इसके बाबजूद यहां राहुल गांधी या प्रियंका गांधी की कोई जनसभा बिहार नहीं होने वाली है। इसके बाद 5वें चरण में कांग्रेस मुजफ्फरपुर में चुनाव लड़ रही है। पहले ऐसी संभावना थी कि यहां राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की बिहार में कई जनसभाएं हो सकती हैं। लेकिन अब यहां राहुल गांधी के आने की संभावना न के बराबर है।