ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

मोकामा में फिर से अनंत कथा, नीलम देवी ने दर्ज की जीत

PATNA : मोकामा विधानसभा चुनाव से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मोकामा में आरजेडी उम्मीदवार नीलम देवी ने जीत हासिल कर ली है। हालांकि उनके जीत की औपचारिक घोषणा अभी ब

मोकामा में फिर से अनंत कथा, नीलम देवी ने दर्ज की जीत
Editor
2 मिनट

PATNA : मोकामा विधानसभा चुनाव से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मोकामा में आरजेडी उम्मीदवार नीलम देवी ने जीत हासिल कर ली है। हालांकि उनके जीत की औपचारिक घोषणा अभी बाकी है। तमाम अटकलों को खारिज करते हुए नीलम देवी ने आखिरकार बड़े अंतर से जीत हासिल की है। इसके साथ ही यह तय हो गया है कि मोकामा में अनंत सिंह का जादू अभी भी काम कर रहा है। 


आज सुबह 8 बजे जब मोकामा विधानसभा के लिए मतगणना का काम शुरू हुआ तो पहले दौर से ही नीलम देवी ने बढ़त ले ली। नीलम देवी किसी भी राउंड में पीछे नहीं गई और बीजेपी उम्मीदवार सोनम देवी से उनका वोटों का अंतर लगातार बढ़ता रहा। 20 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद नीलम देवी 16 हजार से ज्यादा वोटों से आगे थी। आखिरकार अब नीलम देवी ने बीजेपी उम्मीदवार से इतनी ज्यादा बढ़त बना ली है कि उनकी जीत तय हो गई है। 


मोकामा विधानसभा के मैदान में 2 महिला उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर थी, हालांकि यह दोनों बाहुबलियों की पत्नियां रही। अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी और ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी के बीच सीधा मुकाबला रहा। बीजेपी ने यहां चुनाव में जीत हासिल करने के लिए हर रणनीति का इस्तेमाल किया लेकिन इसके बावजूद अनंत सिंह को वह शिकस्त नहीं दे पाई। खास बात यह रही कि अनंत सिंह की पत्नी महागठबंधन की उम्मीदवार थी और जेडीयू–आरजेडी का वोट बैंक जोड़ने के कारण नीलम देवी की जीत की राह आसान हो गई हालांकि तमाम समीकरण आनंद सिंह के पिक्चर के आगे फेल रहे अनंत सिंह अकेले अपने बूते मोकामा का जनादेश लेने में कामयाब रहे हैं। पटना आवास पर मौजूद नीलम देवी ने विक्ट्री साइन बनाकर जनादेश का स्वागत किया है और अपनी जीत पर खुशी जाहिर की है।