ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

मंत्री समीर महासेठ के यहां आईटी रेड पर बोले मदन सहनी, इस तरह की रेड रोज़ होती है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा

PATNA : बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ के आवास पर आईटी की रेड के बाद सियासी पारा तेज़ हो गया है। इस छापेमारी के बाद जेडीयू की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। जेडी

मंत्री समीर महासेठ के यहां आईटी रेड पर बोले मदन सहनी, इस तरह की रेड रोज़ होती है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ के आवास पर आईटी की रेड के बाद सियासी पारा तेज़ हो गया है। इस छापेमारी के बाद जेडीयू की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। जेडीयू कोटे से मंत्री मदन सहनी ने कहा है कि केंद्रीय जांच एजेंसियों को लगता है कि वे हमारे ऊपर दवाब बना रहे हैं। लेकिन हमारे ऊपर कोई दवाब नहीं बना सकता। ऐसे कितने रेड होते हैं, लेकिन उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। केंद्रीय जांच एजेंसियों का काम ही सिर्फ यही रह गया है। 




वहीं, कुढ़नी में होने वाले उपचुनाव पर मदन सहनी ने कहा कि यहां हमारी एकतरफा लड़ाई है। हमारे उम्मीदवार मनोज कुशवाहा पहले भी तीन बार वहां से प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। यहां कोई आसपास भटकने वाला भी नहीं है और कुशवाहा की जीत तय है। उन्हें नीतीश-तेजस्वी का आशीर्वाद मिला है। जेडीयू और आरजेडी की सरकार मिलकर बिहार के लिए काम कर रही है। हमनें राज्य को तरक्की के रास्ते पर लाने का काम किया है। यही वजह है कि नीतीश कुमार पर लोग भरोसा जताते हैं। 




मदन सहनी ने अनिल सहनी की नाराज़गी पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसी एक व्यक्ति के लिए मतदाता का फैसला नहीं बदल जाएगा। वोट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी क नाम पर दी जा रही है। अनिल सहनी की नाराजगी से कुढ़नी में होने वाले उपचुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा। क्या प्रशांत कुमार अपनी अलग पार्टी बनाएंगे ? इसका जवाब देते हुए मदन सहनी ने कहा कि इसकी चर्चा भी सिर्फ मीडिया ही कर रही है। बाकी उनका कोई नामो निशान भी नहीं रह गया है। प्रशांत किशोर अब गुमनाम हो चुके हैं। जब से उन्होंने जन सुराज यात्रा की शुरुआत की है तब से ही उनका कोई नाम तक नहीं लेना चाहता है। 

टैग्स