ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

मायावती की हाथी पर चढ़ काराकट से चुनाव लड़ेंगे पवन सिंह ! आज साफ़ हो जाएगी तस्वीरें; कल शाम हुई थी मुलाकात

PATNA : भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह की टीम आज काराकाट लोकसभा क्षेत्र के डेहरी पहुंच रही है। यहां आज दोपहर 12 बजे प्रेस वार्ता की जाएगी। इसमें यह भी जानकारी दी जाएगी

मायावती की हाथी पर चढ़ काराकट से चुनाव लड़ेंगे पवन सिंह ! आज साफ़ हो जाएगी तस्वीरें; कल शाम हुई थी मुलाकात
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA  : भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह की टीम आज काराकाट लोकसभा क्षेत्र के डेहरी पहुंच रही है। यहां आज दोपहर 12 बजे प्रेस वार्ता की जाएगी। इसमें यह भी जानकारी दी जाएगी की पवन सिंह का चुनाव दौरा कब से शुरू होगा। इसके साथ ही इस वार्ता में यह भी बताया जाएगा कि पवन सिंह इस पार्टी के सिंबल से चुनाव मैदान में नजर आएंगे। 


वहीं, भोजपुरी स्टार पवन सिंह के बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं। पवन सिंह की मायावती से इस संबंध में मुलाकात भी हुई है। भोजपुरी स्टार जल्द ही बसपा का दामन थाम सकते हैं। हालांकि, पवन सिंह की टीम से जुड़े कुछ लोगों का कहना है कि भोजपुरी स्टार निर्दलीय चुनाव मैदान में भी नजर आएंगे। उनकी यह मुलाकात महज एक औपचारिक मुलाकात थी। 


मालूम हो कि, पवन सिंह को बीजेपी ने पूर्व में पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से कैंडिडेट बनाया था। मगर बाद में उन्होंने बीजेपी को टिकट वापस लौटा दिया। अब वे बगावत पर उतर आए हैं और काराकाट में एनडीए प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ ताल ठोकने का ऐलान कर चुके हैं।


आपको बताते चलें कि, काराकाट दक्षिण बिहार की प्रमुख लोकसभा सीट है। इसमें रोहतास और औरंगाबाद जिले की तीन-तीन विधानसभा सीटें आती हैं। काराकाट से इस बार आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा एनडीए प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। राजपूत समाज से आने वाले बीजेपी के बागी पवन सिंह ने यहां से चुनाव लड़ने का ऐलान करके उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। महागठबंधन की ओर से यह सीट सीपीआई माले के खाते में गई और पार्टी ने राजाराम सिंह को उम्मीदवार बनाया है। राजाराम और कुशवाहा दोनों कोइरी जाति से हैं।