ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

मंत्री जीवेश मिश्रा ने तेजस्वी को भुलक्कड़ बताया, बोले.. ये आदत भी इंसान को दिव्यांग बना देती है

PATNA: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को दिव्यांग पॉलिटिशियन बताने वाले बीजेपी के नेता व मंत्री जीवेश मिश्रा ने सफाई देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को भूलने की आदत है इसलिए उन्हें दिव

मंत्री जीवेश मिश्रा ने तेजस्वी को भुलक्कड़ बताया, बोले.. ये आदत भी इंसान को दिव्यांग बना देती है
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को दिव्यांग पॉलिटिशियन बताने वाले बीजेपी के नेता व मंत्री जीवेश मिश्रा ने सफाई देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को भूलने की आदत है इसलिए उन्हें दिव्यांग पॉलिटिशन कहा था। वही उन्होंने बिना नाम लिए यह भी कहा कि जिसने अपनी माता की तेरहवीं पर बाल-बालाओं को नचाया था आज वो संस्कार की बात करने लगे हैं। उनकी बातों पर आश्चर्च होता है। इसलिए जो संस्कार की बात कर रहे हैं वो जरा अपने-अपने लाइब्रेरी को खंगाल ले। क्योंकि संस्कार की बात वो लोग कर रहे हैं जिनके यहां लोग संस्कार कभी ढूंढने जाया करते थे। 


वही बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने के सवाल पर मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को यह याद दिलाना चाहता हूं कि 2004-2005 तक केंद्र और राज्य में यूपीए की सरकार थी। यदि उस वक्त चाह लिए होते तो यूपीए के अंदर ड्राइविंग सीट पर उनके पिता जी बैठे हुए थ। यदि वे चाह लिए होते तो 2004-05 के बीच ही बिहार को विशेष राज्य का दर्जा हासिल हो गया होता। उस वक्त यह क्यों नहीं किया गया इसका मतलब यह है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलने में कुछ तकनीकी परेशानी है। जिसके कारण वे अपने कार्यकाल में इसे नहीं दिला पाए। जीवेश मिश्रा ने कहा कि अब जब एनडीए की सरकार है तो अपनी दफली पीटने का काम कर रहे हैं। उन्होंने मीडिया से कहा कि इस प्रकास से दिग्भ्रमित पॉलिटिशियन से कहिए कि सावधान हो जाए और बिहार के हित में काम करें। बिहार के लोग इन सभी विषयों को देख रहे हैं। सभी की नजरें इस पर है।


गौरतलब है कि एनडीए में एमएलसी चुनाव में हुए सीटों के बंटवारे पर मुकेश सहनी और जीतन राम मांझी की नाराजगी पर तेजप्रताप ने बीते दिनों कहा था कि मुकेश सहनी उनके छोटे भाई हैं उनसे रोजाना बात होती है। तेजप्रताप ने यहां तक कह दिया था कि मुकेश सहनी, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा चार दिनों के अंदर आरजेडी में शामिल होंगे। तेजप्रताप के इसी बयान पर बीजेपी नेता और मंत्री जीवेश मिश्रा और रामसूरत राय ने जमकर हमला बोला था।  


तेजप्रताप के सरकार गिराने के दावे पर मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा था कि सबसे बड़े पलटू राम तेजप्रताप यादव हैं। सुबह बोलते हैं और शाम में पलट जाते है। जगदानंद सिंह के बारे में भी वे बोलकर खुद पलट जाते हैं। वही मंत्री रामसूरत राय ने भी कहा था कि यह सरकार 5 साल चलेगी। इसमें किसी तरह की किन्तु परन्तु वाली बात नहीं है। उन्होंने कहा था कि बिना तिलक फलदान के तेजप्रताप सिंदूरदान करना चाहते हैं। एनडीए मजबूती के साथ एकजुट है और एकजुट रहेगी। कहीं से भी सरकार गिरने वाली बात नहीं है। जो ऐसी बात कर रहे हैं वो बिल्कुल गलत बोल रहे हैं। वही मंत्री जीवेश मिश्रा ने तेजस्वी यादव पर भी बड़ा हमला बोला था उन्होंने कहा कि वे दिव्यांग पॉलिटिशियन हैं। 




रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASMIT

FirstBihar संवाददाता