ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

मनोज झा ने आरक्षण का दायरा बढ़ाने की रखी मांग, कहा- बिहार में 70 प्रतिशत किया जाना चाहिए रिजर्वेशन

PATNA: बिहार विधानसभा में पेश किये गये आर्थिक और सामाजिक सर्वेक्षण रिपोर्ट को लेकर राजद सांसद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी। कहा कि यह सर्वे यदि देशभर में हुआ होता तो

मनोज झा ने आरक्षण का दायरा बढ़ाने की रखी मांग, कहा- बिहार में 70 प्रतिशत किया जाना चाहिए रिजर्वेशन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा में पेश किये गये आर्थिक और सामाजिक सर्वेक्षण रिपोर्ट को लेकर राजद सांसद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी। कहा कि यह सर्वे यदि देशभर में हुआ होता तो और बेहतर होता। बिहार के आंकड़ों ने विकास की पूरी कहानी बता दी। मनोज झा ने कहा कि जातीय गणना बिहार में ना हो इसे रोकने के लिए बीजेपी ने हर वो प्रयास किया लेकिन इसे रोक पाने में सफलता नहीं मिली।


नीतीश-तेजस्वी ने बिहार में जातीय गणना कराने का फैसला लिया और इसे पूरा करके दिखाया। मनोज झा ने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि गरीब की कोई जाति नहीं होती। अब ये आंकड़े पीएम मोदी को भेजा जाएगा बताया जाएगा कि बिहार में जाति की हकीकत क्या है? बिहार में दलितों की स्थिति दयनीय है जिस रिपोर्ट को पीएम मोदी को देखना चाहिए वो नहीं देख रहे हैं। 


राजद के तरफ से मनोज झा ने आरक्षण का दायरा बढ़ाने की मांग रखी। कहा कि आरक्षण बढ़ाकर 70 प्रतिशत किया जाए। उन्होंने कहा कि अब आरक्षण का दायरा बढ़ाया जाना चाहिए। प्राइवेट सेक्टर में भी आरक्षण लागू होना चाहिए। वही कहा कि जातीय गणना की मांग करना जातिवाद नहीं इसे रोकने की कोशिश करना घोर जातिवादी है। 10 प्रतिशत को स्वीकार करना होगा की 90 को सबसे पहले अधिकार मिले। सभी दल इस आंकड़े की तरह समाज को समझे। 


आंकड़े की तरह विकास की योजनाएं बनाने में मदद करे। पांच साल तक मुफ्त अनाज की घोषणा पीएम मोदी ने की है इस पर मनोज झा ने कहा कि पिछड़े जातियों को 5 किलो अनाज की जरूरत नहीं है। इस समाज को अनाज पैदा करने की ताकत है। भारत सरकार इन आबादी को अपमानित कर रही है, ये समाज अपमान का बदला लेना जानती है।