ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

मांझी के एनडीए में शामिल होने पर बोली जेडीयू, यह सब तो पहले से ही तय था: विजय चौधरी

PATNA: महागठबंधन से समर्थन वापस लेने के बाद हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा एनडीए में शामिल हो गयी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद जीतनराम मांझी ने बड़ा फैसला लिय

मांझी के एनडीए में शामिल होने पर बोली जेडीयू, यह सब तो पहले से ही तय था: विजय चौधरी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:  महागठबंधन से समर्थन वापस लेने के बाद हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा एनडीए में शामिल हो गयी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद जीतनराम मांझी ने बड़ा फैसला लिया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के एनडीए में शामिल होने पर बिहार के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि यह सब बात तो पहले से तय था। 


उन्होंने यह भी कहा कि हम लोगों ने पहले ही यह मान लिया था जीतनराम मांझी महागठबंधन के साथ नहीं रहना चाहते हैं और उनकी बातचीत बीजेपी से हो गई है। बीजेपी से उन्होंने बात कर रखी थी इसलिए ऐसा कदम उठाया। 


वही 23 जून को पटना में आयोजित विपक्षी दलों की बैठक को लेकर विजय चौधरी ने कहा कि 23 जून को होने वाली विपक्षी एकजुटता की बैठक को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। विजय चौधरी ने कहा कि कल से ही विपक्षी दलों के नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। 


ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, महबूबा मुफ्ती, उमर अब्दुल्लाह सहित कई दिग्दज नेता कल ही पटना पहुंचेंगे। विपक्षी दलों के नेताओं के ठहरने का इंतजाम स्टेट गेस्ट हाउस में किया गया है तो वही मुख्यमंत्री आवास में सभी नेताओं की बैठक होगी। 


विजय चौधरी ने कहा कि यह बिहार के लिए गर्व की बात है कि पटना में बैठक हो रही है। विजय चौधरी ने सभी नेताओं के स्वागत और उनके खाने के लिए भी विशेष इंतजाम किये जाने की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिहारी व्यंजन के साथ-साथ मौसमी फल और जिस राज्य से जो नेता आ रहे हैं उनके राज्य के व्यंजन परोसने की तैयारी है।