ब्रेकिंग
जमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाजमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

मांझी के बाद कुशवाहा ने की मांग, कहा..एनडीए में समन्वय समिति बनाए जाने की जरूरत

PATNA: एनडीए की सहयोगी पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने पिछले दिनों को-ऑर्डिनेशन कमेटी की मांग की थी। अब जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी यही मांग कर रहे है

मांझी के बाद कुशवाहा ने की मांग, कहा..एनडीए में समन्वय समिति बनाए जाने की जरूरत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: एनडीए की सहयोगी पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने पिछले दिनों को-ऑर्डिनेशन कमेटी की मांग की थी। अब जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी यही मांग कर रहे हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि एनडीए में जल्‍द ही समन्‍वय समिति बनाने की जरूरत है। उन्होंने सरकार से इसके गठन की मांग की है। 


अग्निपथ स्कीम को लेकर बिहार में हुए बवाल के बाद एनडीए के नेता एक दूसरे पर बयानबाजी कर रहे थे। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने जब इस पूरे बवाल को लेकर पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए तब इसका जवाब देने के लिए जदयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ललन सिंह को सामने आना पड़ गया।


बीजेपी-जेडीयू के बीच जारी बयान और पलटवार के बाद एनडीए की सहयोगी हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा ने कोआर्डिनेशन कमेटी की मांग कर दी। कहा कि इससे गलत मैसेज जा रहा है। यदि कमेटी का गठन नहीं हुआ तो इसके गंभीर परिणाम आ सकते हैं। अब जदयू संसदीय बोर्ड के अध्‍यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी यही मांग कर रहे हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने सरकार से कोऑर्डिनेशन कमेटी के गठन करने की मांग की है।