ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

महुआ हमारी परंपरागत सीट रही है, फिर बोले तेजप्रताप..मेरा शरीर कहीं भी रहे लेकिन आत्मा महुआ में ही रहता है

PATNA: समस्तीपुर के हसनपुर विधायक तेजप्रताप यादव ने पिछले दिनों हसनपुर सीट से बदले महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का एलान किया था। जिसके बाद सीट जाने के डर से महुआ से आरजेडी

महुआ हमारी परंपरागत सीट रही है, फिर बोले तेजप्रताप..मेरा शरीर कहीं भी रहे लेकिन आत्मा महुआ में ही रहता है
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: समस्तीपुर के हसनपुर विधायक तेजप्रताप यादव ने पिछले दिनों हसनपुर सीट से बदले महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का एलान किया था। जिसके बाद सीट जाने के डर से महुआ से आरजेडी विधायक मुकेश रौशन बीच सड़क पर फूट-फूटकर होने लगे। कहने लगे की तेजप्रताप लालू प्रसाद के बेटे हैं उनसे मैं अपनी तुलना कैसे कर सकता हूं, मैं एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं? 


चुनाव लड़ने के सवाल पर बोलने लगे कि चुनाव नहीं लड़ेंगे तो गांव जाकर खेत थोड़े ही न जोतेंगे, हम भी डॉक्टर हैं जाकर क्लिनीक चलाएंगे। जनता की सेवा करने के लिए और भी बहुत से तरीके हैं। महुआ विधानसभा सीट को लेकर तेजप्रताप यादव ने फिर वही बात दोहराई होते हुए कहा है कि महुआ हमारी परंपरागत सीट रही है..मैंने महुआ के विकास के लिए अपने विधायक फंड के साथ ही साथ माता जी के फंड से भी राशि दिलवाया.अपने कार्यकाल में मेडिकल कॉलेज दिलवाया.मेरा शरीर कहीं भी रहे मेरी आत्मा महुआ में ही रहता है।


बिहार में विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही समय शेष रह गया है। ऐसे में विधानसभा सीटों पर दावे भी ठोके जाने लगे हैं। आरजेडी चीफ लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने बीते दिनों महुआ सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया था। अभी वो हसनपुर के विधायक हैं। तेजप्रताप यादव की इस ऐलान के बाद राजनीतिक गलियारों में इस बात की खूब चर्चा होने लगी। यह बात जब महुआ के वर्तमान विधायक रौशन कुमार को पता चला तो वो बीच सड़क पर फूट-फूट कर रोने लगे। तेजप्रताप के ऐलान के बाद महुआ सीट से आरजेडी विधायक मुकेश रौशन को उनकी सीट जाने का अब डर सता रहा है। 


उनका डर वाजिब भी है क्योंकि राष्ट्रीय जनता दल का कोई अन्य नेता यह बात नहीं कह रहा है बल्कि पार्टी के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेजप्रताप ने यह ऐलान किया है। अब तो वो लगातार इस तरह की बातें कर रहे हैं। तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक बार फिर यह लिखा कि.. "महुआ हमारी परंपरागत सीट रही है..मैंने महुआ के विकास के लिए अपने विधायक फंड के साथ ही साथ माता जी के फंड से भी राशि दिलवाया.अपने कार्यकाल में मेडिकल कॉलेज दिलवाया.मेरा शरीर कहीं भी रहे मेरी आत्मा महुआ में ही रहता है @TejYadav14 @yadavtejashwi @RJDforIndia @laluprasadrjd"

टैग्स