ब्रेकिंग
सम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने के बाद निशांत कुमार का पहला रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले?दो घंटे के भीतर पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, लूट में शामिल तीन बदमाश गिरफ्तारलेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने के बाद निशांत कुमार का पहला रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले?दो घंटे के भीतर पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, लूट में शामिल तीन बदमाश गिरफ्तारलेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंप

महागठबंधन में शामिल हुई मुकेश सहनी की पार्टी, बिहार की तीन सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी VIP

PATNA: लोकसभा चुनाव से पहले दो नाव पर सवार मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी ने आखिरकार आज महागठबंधन में शमिल होने का एलान कर दिया है। आरजेडी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इस

महागठबंधन में शामिल हुई मुकेश सहनी की पार्टी, बिहार की तीन सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी VIP
Mukesh Srivastava
4 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव से पहले दो नाव पर सवार मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी ने आखिरकार आज महागठबंधन में शमिल होने का एलान कर दिया है। आरजेडी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इसका एलान करते हुए महागठबंधन में सहनी का स्वागत किया है। लोकसभा चुनाव में सहनी की पार्टी आरजेडी कोटे की तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी।


मुकेश सहनी के महागठबंधन में शामिल होने का एलान करते हुए तेजस्वी ने कहा कि आरजेडी अपने कोटे की 26 में से तीन सीटें वीआईपी को देने का फैसला लिया है। पार्टी ने गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी सीट वीआईपी को दी है। इन तीनों सीटों से मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी लोकसभा का चुनाव लड़ेगी। लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव में भी वीआईपी को सम्मानजनक सीटें दी जाएंगी।


इस दौरान तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि हमलोग बताना चाहते हैं कि किसी माई के लाल में दम नहीं है कि वह संविधान को खत्म कर सके। बीजेपी का असली चेहरा उजागर हो चुका है। आज भाजपा के लोग खुलकर बोल रहे है कि संविधान को खत्म करना है। ये बाबा साहेब अम्बेडकर का संविधान है, संविधान खत्म होगा तो पूरे देश में तानाशाही पैदा हो जाएगी।


उन्होंने कहा कि खुशी की बात है कि मुकेश सहनी महागठबंधन में शामिल हुए हैं। सभी महागठबंधन के साथी दल इनका स्वागत करते हैं। सीटों का एलान हो चुका है, लेकिन आज मुकेश सहनी ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। बिहार के विकास के लिए हमलोगों का भी फर्ज बनता है हम इनका सम्मान करें। राजद ने अपने कोटे की 26 सीटों में से 3 सीटें मुकेश सहनी को दी है। महागठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर वीआईपी के उम्मीदवार गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे।


वहीं महागठबंधन में शामिल होने के बाद वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि उनकी पार्टी आज इंडिया गठबंधन का  हिस्सा बन गई है और हमे आगे केए लड़ाई लड़नी है। हम लोग लालू यादव की विचारधारा को मानने वाले लोग हैं। बीजेपी ने हमारे विधायको को खरीद लिया और हमें तोड़ने का काम किया। उन्होंने निषाद आरक्षण के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि दिल्ली और बंगाल में निषाद समाज और निषाद समाज की उपजातियों को आरक्षण मिल रहा है फिर बिहार-झारखंड और उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं मिल रहा है। 


सहनी ने कहा कि हम लोगों ने हाथ में गंगाजल लेकर संकल्प लिया है कि जैसे हमारी पीढ़ी ने देश को आगे बढ़ाने के लिए संघर्ष किया है,  हम लोग भी लड़ेंगे। आज हमारे अति पिछड़ा समाज के लोग पढ़- लिख कर घूम रहे हैं। उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है। बिहार आगे बढ़े इसलिए हम लोग इंडिया गठबंधन में शामिल हुए हैं। वीआईपी चीफ ने दावा किया है कि 2024 चुनाव समाप्त होते ही बिहार में सरकार बदल जाएगी।

संबंधित खबरें