ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

महागठबंधन को वोट नहीं देने वाली जातियां निशाने पर, बोली बीजेपी..वैश्य-कुशवाहा को अतिपिछड़ा सूची से बाहर करने की साजिश

PATNA: 2 अक्टूबर को बिहार में जातीय गणना की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया गया। जिसके बाद से इसके आंकड़ों पर सवाल उठ रहे हैं। बीजेपी भी लगातार इसे लेकर बिहार सरकार सवाल पूछ रही है।

महागठबंधन को वोट नहीं देने वाली जातियां निशाने पर, बोली बीजेपी..वैश्य-कुशवाहा को अतिपिछड़ा सूची से बाहर करने की साजिश
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: 2 अक्टूबर को बिहार में जातीय गणना की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया गया। जिसके बाद से इसके आंकड़ों पर सवाल उठ रहे हैं। बीजेपी भी लगातार इसे लेकर बिहार सरकार सवाल पूछ रही है। बीजेपी का कहना है कि निशाने पर वो जातियां है जो महागठबंधन को वोट नहीं देती है। भाजपा ऐसी साजिश का मुंहतोड़ जवाब देगी। वैश्य और कुशवाहा को अतिपिछड़ा सूची से बाहर करने की साजिश की गयी है वही मुसलमानों की तीन ऊंची जातियों को अतिपिछड़ों की सूची में रखा गया है जो बिल्कुल ही गलत है।


बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद और नीतीश कुमार के इशारे पर तेली, तमोली, चौरसिया,दांगी सहित आधा दर्जन जातियों को अतिपिछड़ा सूची से बाहर करने की जो साजिश रची जा रही है, उसे हम सफल नहीं होने देंगे। भाजपा इसका मुंहतोड जवाब देगी।


सुशील मोदी ने कहा कि वैश्य एवं कुशवाहा समाज को बाँटने और इनकी आबादी कम दिखाने की मंशा जातीय सर्वे में उजागर हो चुकी है। दूसरी तरफ राजद के एक विधान परिषद सदस्य वैश्य एवं कुशवाहा जातियों को अतिपिछड़ा सूची से बाहर कराने के लिए पदयात्रा और सम्मेलन आयोजित कर रहे हैं।


उन्होंने कहा कि जिन अतिपिछड़ी जातियों ने महागठबंधन को वोट नहीं दिया, उनके विरुद्ध तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। वही मुसलमानों में मल्लिक, शेखड़ा और कुल्हिया ऊँची जातियाँ हैं लेकिन अतिपिछड़ा वर्ग में शामिल कर इन्हें आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है। 


सुशील मोदी ने कहा कि मुसलमानों में जिन्हें शेरशाहबादी जाति का बताया गया है, वे बांग्लादेशी हैं और बांग्ला बोलते हैं। सुरजापुरी को मुस्लिम जाति दिखाया गया है, जबकि सुरजापुरी भाषा है। इन सारी विसंगतियों और त्रुटियों को दूर करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऊँची जातियों के मुसलमानों को अतिपिछड़ा सूची से बाहर कर अतिपिछड़ों की हकमारी बंद की जानी चाहिए।


टैग्स