ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर बढ़ी हलचल, उपेन्द्र कुशवाहा ने अपने 3 नेताओं को जगदानंद सिंह से बातचीत के लिए भेजा

PATNA : महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर हलचल बढ़ गई है। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के 3 नेता सीट शेयरिंग के मुद्दे पर बातचीत के लिए प्रदेश आरजेडी कार्यालय पहुंचे हैं। पिछले दिनों

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर हलचल बढ़ गई है। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के 3 नेता सीट शेयरिंग के मुद्दे पर बातचीत के लिए प्रदेश आरजेडी कार्यालय पहुंचे हैं। पिछले दिनों उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी के तीन नेताओं की कमेटी बनाते हुए यह ऐलान किया था कि महागठबंधन में सीट शेयरिंग सहित तमाम मुद्दों पर यही नेता आरजेडी से बातचीत करेंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश यादव और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र कुशवाहा को बातचीत का जिम्मा सौंपा है।


इस वक्त महागठबंधन से के अंदर से जो बड़ी खबर आ रही है। उसके मुताबिक रालोसपा नेताओं की तीन सदस्यीय कमिटी आरजेडी कार्यालय पहुंची है। जहां वह आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से मुलाकात कर रहे हैं। सीट शेयरिंग पर ये नेता प्रदेश अध्यक्ष से बातचीत कर रहे हैं।


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तरफ से तरजीह नहीं मिलने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी के तीन नेताओं की कमेटी बनाई थी। तेजस्वी यादव की तरफ से यह बयान आने के बाद कि उनकी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी से बातचीत करेंगे कुशवाहा ने अपने तीन नेताओं को यह जिम्मा सौंप डाला था। 

टैग्स