ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

लोकसभा चुनाव: VIP कैंडिडेट राजेश कुशवाहा के खिलाफ केस दर्ज, जानिए.. क्या है पूरा मामला?

PATNA: लोकसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले भी सामने आ रहे हैं। चुनाव आयोग द्वारा इसके खिलाफ एक्शन भी लिया जा रहा है। पूर्वी चंपारण संसदीय सीट से महागठबंधन

लोकसभा चुनाव: VIP कैंडिडेट राजेश कुशवाहा के खिलाफ केस दर्ज, जानिए.. क्या है पूरा मामला?
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले भी सामने आ रहे हैं। चुनाव आयोग द्वारा इसके खिलाफ एक्शन भी लिया जा रहा है। पूर्वी चंपारण संसदीय सीट से महागठबंधन के साझा उम्मीदवार राजेश कुशवाहा के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है। मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी के नेता राजेश कुशवाहा के खिलाफ दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मामले दर्ज कराए गए हैं।


वीआईपी उम्मीदवार राजेश कुशवाहा पर बिना अनुमति के रोड शो करने भारी मात्रा में पार्टी का झंडा लगाकर चुनाव प्रचार करने का आरोप है। अरेराज डीएसपी और चकिया डीएसपी ने इसकी पुष्टि की है। मेहसी की दंडाधिकारी नंदिता कुमारी और अरेराज के दंडाधिकारी उदय प्रताप सिंह के लिखित आवेदन पर वीआईपी उम्मीदवार के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए हैं।


एफआईआर के मुताबिक, राजेश कुशवाहा ने बिना अनुमति के रोड शो किया। रोड़ शो के दौरान बड़ी संख्या में गाड़ियां और पार्टी का झंडा इस्तेमाल किया गया। जिसको लेकर मेहसी और अरेराज थाना में राजेश कुशवाहा के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि वीआईपी की तरफ से पूर्वी चंपारण का टिकट मिलने के बाद राजेश कुशवाहा पटना से मोतिहारी के लिए चले थे। इस दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन का आरोप है।