ब्रेकिंग
Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली, तीन अन्य आरोपी भी घायल ✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली, तीन अन्य आरोपी भी घायल ✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल

लोकसभा चुनाव: शिवहर से लवली आनंद, मुंगेर से ललन सिंह... JDU ने 16 उम्मीदवारों के नाम का किया एलान

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जनता दल यूनाइटेड ने अपने 16 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। इस बार शिवहर से लवली आनंद और मुंगेर से ललन सिंह को मैदान में उतारा गया है। इसके साथ ही जनता दल य

लोकसभा चुनाव: शिवहर से लवली आनंद, मुंगेर से ललन सिंह... JDU ने 16 उम्मीदवारों के नाम का किया एलान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जनता दल यूनाइटेड ने अपने 16 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। इस बार शिवहर से लवली आनंद और मुंगेर से ललन सिंह को मैदान में उतारा गया है। इसके साथ ही जनता दल यूनाइटेड एनडीए गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। हाल ही में नीतीश कुमार महागठबंधन से नाता तोड़कर एनडीए खेमे में आए थे। 


जेडीयू की लिस्ट के मुताबिक जहानाबाद से चंद्रेश्वर चंद्रवंशी, नालंदा से कौशलेंद्र, मुंगेर से ललन सिंह, भागलपुर से अजय कुमार मंडल, बांका से गिरधारी यादव, गोपालगंज से डॉ. आलोक सुमन, झंझारपुर से रामप्रीत मंडल, कटिहार से दुलालचंद गोस्वामी, मधेपुरा से दिनेशचंद्र यादव, पूर्णिया से संतोष कुशवाहा, सुपौल से दिलेश्वर कामत, वाल्मीकिनगर से सुनील कुमार, शिवहर से लवली आनंद, सीतामढ़ी से देवेश चंद्र ठाकुर, सिवान से विजयलक्षी और किशनगंज लोकसभा सीट से मुजाहिद आलम मैदान में उतर सकते हैं। 


मालूम हो कि, एनडीए गठबंधन में जेडीयू को 16 सीटें मिली हैं और बीजेपी 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और पांच सीटें चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (राम विलास) को दी गई हैं। इस बार जदयू  वाल्मिकीनगर, सीतामढी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद और शिवहर सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

लोकसभा चुनाव: शिवहर से लवली आनंद, मुंगेर से ललन सिंह... JDU ने 16 उम्मीदवारों के नाम का किया एलान

उधर बात करें भाजपा और चिराग समेत अन्य पार्टी की तो भाजपा सीट बंटवारे के समझौते के मुताबिक, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, बेगुसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम उन प्रमुख सीटों में से हैं जहां बीजेपी अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। जबकि चिराग पासवान की पार्टी  वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई पर चुनाव लड़ेगा। इसके साथ ही 


राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी और एक सीट हिंदुस्तान अवाम मोर्चा को मिला है, जिसके अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने गया से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।