ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

लोकसभा चुनाव में शून्य पर सिमट जाएगी I.N.D.I.A! BJP ने बताया किसे मिलेगा इनकी लड़ाई का फायदा

PATNA: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर I.N.D.I.A में छिड़े घमासान को लेकर सियासत तेज हो गई है। एमपी में सपा के बाद जेडीयू द्वारा 10 सीटों पर उम्मीदवार उता

लोकसभा चुनाव में शून्य पर सिमट जाएगी I.N.D.I.A! BJP ने बताया किसे मिलेगा इनकी लड़ाई का फायदा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर I.N.D.I.A में छिड़े घमासान को लेकर सियासत तेज हो गई है। एमपी में सपा के बाद जेडीयू द्वारा 10 सीटों पर उम्मीदवार उतारने को लेकर बीजेपी ने हमला बोला है। बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में I.N.D.I.A में छिड़े घमासान का फायदा बीजेपी को मिलने वाला है।


इंडिया गठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद एमपी के विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड द्वारा 10 सीटों पर उम्मीदवार उतारने और पांच उम्मीदवार और उतारने के सवाल पर पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि उन्हें कोई फायदा नहीं होगा और ये लोग शून्य पर सिमट जाएंगे। अश्विनी चौबे ने कहा कि इंडिया में छिड़े घमासान का फायदा बीजेपी को मिलेगा।


वहीं कांग्रेस द्वारा आयोजित श्रीकृष्णा सिंह की जयंती समारोह में लालू प्रसाद को सोने का मुकुट से स्वागत और जयंती समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चर्चा भी नहीं करने पर अश्विनी चौबे ने कहा कि गंदी राजनीति करना कांग्रेस की पुरानी आदत रही है। I.N.D.I.A गठबंधन की तमाम पार्टियां एक दूसरे का लेग पुलिंग करने में लगी रहती हैं।



रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता