ब्रेकिंग
Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली, तीन अन्य आरोपी भी घायल ✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली, तीन अन्य आरोपी भी घायल ✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण : पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों के किस्मत का होगा फैसला

DESK : लोकसभा चुनाव के साथ में चरण का मतदान आज यानी 1 जून को होगा। इस चरण में सात राज्यों में 57 लोकसभा सीटों

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण : पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों के किस्मत का होगा फैसला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : लोकसभा चुनाव के साथ में चरण का मतदान आज यानी 1 जून को होगा। इस चरण में सात राज्यों में 57 लोकसभा सीटों पर मतदान किए जाएंगे। इस चरण में सबसे अधिक चर्चा वाली सीट खुद पीएम नरेंद्र मोदी की वाराणसी लोकसभा सीट है। 


दरअसल, लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही विगत 19 अप्रैल से देशभर में चुनाव शुरू हुए हैं। आखिरी चरण का मतदान आज यानी 1 जून को है। सातवें चरण की वोटिंग के साथ ही सभी चरणों की मतदान प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। इस चरण में आठ राज्‍यों की कुल 57 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। अंतिम चरण के इस चुनाव में जिन प्रमुख सीटों पर मतदान होरहा है, उसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वाराणसी सीट भी शामिल है।


इसके साथ ही बंगाल की डायमंड हार्बर सीट, जहां से ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी चुनाव मैदान में हैं और बिहार की पाटलिपुत्र सीट भी शामिल है, जहां से लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती चुनाव मैदान में हैं। इस चरण के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। अंतिम चरण का यह चुनाव वैसे भी भाजपा की अगुवाई वाले  एनडीए और कांग्रेस के नेतृत्व वाले आईएनडीआईए के लिए ही काफी अहम है।


आपको बताते चलें, साल 2019 में आठ राज्यों की इन 57 सीटों में एनडीए ने 32 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि तत्कालीन यूपीए ने नौ सीटों पर जीत दर्ज की थी। बाकी सीटों पर दूसरे दलों ने जीत हासिल की थी। फिलहाल, दोनों ही गठबंधन इस बार अपनी जीत के आंकड़े को बढ़ाने के लिए पूरी ताकत लगाए हुए है।