ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

लोकसभा चुनाव 2024 : थर्ड फेज के चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर; चप्पे-चप्पे पर सेंट्रल फोर्स के जवान भी रखेंगे नजर

PATNA : बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के पांच सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न को लेकर चुनाव आयोग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया है। इसको लेकर करीब 50 हजार से अधिक अर्

लोकसभा चुनाव 2024 : थर्ड फेज के चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर; चप्पे-चप्पे पर सेंट्रल फोर्स के जवान भी रखेंगे नजर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के पांच सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न को लेकर चुनाव आयोग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया है। इसको लेकर करीब 50 हजार से अधिक अर्धसैनिक बलों की तैनाती होगी। तीसरे चरण में पांच लोकसभा क्षेत्रों झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा व खगड़िया में चुनाव होना है। 


दरअसल, दो चरणों के मतदान संपन्न होने के बाद तीसरे चरण के चुनाव क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की तैनाती की प्रक्रिया रविवार से शुरू हो गयी है। दूसरे चरण के पांच संसदीय क्षेत्रों में मतदान समाप्त होने के बाद व अन्य जिलों से तीसरे चरण के पांच लोकसभा चुनाव क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को पहुंचाया जा रहा है। इनमें केंद्रीय अर्धसैनिक बल एवं बिहार सैन्य पुलिस बल (बी-सैप) के पदाधिकारी व कर्मी शामिल हैं। 


लोकसभा चुनाव के लिए स्टेट नोडल पुलिस ऑफिसर सह एडीजी, मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार के अनुसार दूसरे चरण के पांच लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव को लेकर 44 हजार अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गयी थी। इसके अतिरिक्त 18 हजार गृह रक्षक, जिला पुलिस बल के कर्मियों को भी तैनात किया गया था। इसके बाद अब तीसरे चरण के लिए इस चरण के चुनाव को लेकर चुनाव आयोग द्वारा सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षकों की भी तैनाती की गयी है। वहीं, संवेदनशील बूथों को चिन्हित कर वहां सख्त सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। चुनाव आयोग के अनुसार सभी बूथों पर हथियारबंद अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जाएगी।


उधर, तीसरे चरण के चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा व खगड़िया में होने वाली सभी घटनाओं को लेकर होने वाली प्रतिक्रियाओं को भी निगरानी के दायरे में रखा गया है। फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया एकाउंट की निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही, तुरंत किसी भी प्रकार की असत्य सूचना को लेकर पुलिस मुख्यालय द्वारा वास्तविक स्थिति की जानकारी भी सोशल मीडिया के माध्यम से दी जा रही है।


आपको बताते चलें कि, तीसरे चरण के चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा व खगड़िया में होने वाली सभी घटनाओं को लेकर होने वाली प्रतिक्रियाओं को भी निगरानी के दायरे में रखा गया है। फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया एकाउंट की निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही, तुरंत किसी भी प्रकार की असत्य सूचना को लेकर पुलिस मुख्यालय द्वारा वास्तविक स्थिति की जानकारी भी सोशल मीडिया के माध्यम से दी जा रही है।